होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee Media से जुड़े अभिषेक निगम, निभाएंगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Zee Media से जुड़े अभिषेक निगम, निभाएंगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
निगम की नियुक्ति पर कंपनी ने कहा कि एक अनुभवी पेशेवर के रूप में निगम, जिन्हें 15 वर्षों का अनुभव है, पूरे डिजिटल के संचालन (डिजिटल ऑपरेशंस) में शामिल होंगे, जिसमें 20 ब्रैंड्स शामिल हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
जी मीडिया (Zee Media Corporation Lmited) ने अभिषेक निगम को डिजिटल बिजनेस के लिए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है।
निगम की नियुक्ति पर कंपनी ने कहा कि एक अनुभवी पेशेवर के रूप में निगम, जिन्हें 15 वर्षों का अनुभव है, पूरे डिजिटल के संचालन (डिजिटल ऑपरेशंस) में शामिल होंगे, जिसमें 20 ब्रैंड्स शामिल हैं, जोकि 12 भाषाओं में हैं। कंपनी ने कहा कि इनमें India.com, BGR.in, BollywoodLife.com, TheHealthsite.com और CricketCountry.com जैसी वेबसाइट्स के साथ-साथ जी मीडिया (Zee Media) के 14 न्यूज चैनल्स के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स हैं, जिनके यूजर्स की संख्या 300 मिलियन से अधिक है।
अपनी नई भूमिका पर टिप्पणी करते हुए अभिषेक निगम ने कहा, ‘मुझे देश के सबसे विविध डिजिटल पब्लिशिंग ग्रुप के साथ हाथ मिलाकर खुशी है। बहुत ही जानकार लोगों के नेतृत्व में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मेरा प्रयास, जी मीडिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करना होगा।’
ZMCL में शामिल होने से पहले, अभिषेक ने ‘एयरटेल’, ‘टाइम्स इंटरनेट’ और ‘जागरण’ ग्रुप के साथ काम किया है। पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने अपने अनुभव से B2C और B2B प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने और उस आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पास स्थानीय भाषा के बाजार को संभालने की विशेषज्ञता भी है। IIT दिल्ली के छात्र रह चुके अभिषेक के पास B. Tech और M. Tech की डिग्री है। उन्होंने आईआईएम, कलकत्ता से सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोफेशनल प्रोग्राम भी किया है।
टैग्स जी मीडिया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अभिषेक निगम डिजिटल बिजनेस