होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE ने लाखों लोगों को रोजगार व अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया: डॉ. सुभाष चंद्रा

ZEE ने लाखों लोगों को रोजगार व अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया: डॉ. सुभाष चंद्रा

जी एंटरटेनमेंट अपने 32 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और ZEE के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने विचार साझा किए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) सफलतापूर्वक अपने 32 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर कंपनी ने अपने दर्शकों के प्रति समर्पण और गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसने ZEE को देश की सबसे बड़ी घरेलू मनोरंजन कंपनी के रूप में स्थापित किया है।

ZEE ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "पिछले 32 वर्षों में, ZEE ने टेलीविजन, डिजिटल, फिल्म और संगीत के ज़रिए न सिर्फ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को पेश किया है, बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।"

इस खास मौके पर एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और ZEE के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "32 साल पहले आज के दिन मैंने जी टीवी की शुरुआत की थी। मुझे भी यह अंदाजा नहीं था कि यह न सिर्फ एक बड़े उद्योग का रूप लेगा बल्कि भारत के लिए एक बड़ी 'सॉफ्ट पावर' के रूप में विश्वभर में भारत की पहचान बनेगा। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि जी ने लाखों लोगों को रोजगार और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया। जैसा कि जी के एमडी पुनीत गोयनका ने आज कहा है, जी की यह यात्रा आगे और भी नए और लाभदायक आयामों के साथ बढ़ेगी, जिससे इसके शेयरधारकों को भी फायदा होगा।"

ZEE एंटरटेनमेंट ने अपनी शुरुआत से लेकर अब तक भारतीय मनोरंजन जगत में नए मानक स्थापित किए हैं और आने वाले वर्षों में भी कंपनी अपने दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने और उद्योग में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।


टैग्स डॉ. सुभाष चंद्रा जी एंटरटेनमेंट 32 साल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago