होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महामारी के खिलाफ 'जंग' में सरकार की कुछ यूं मदद करेगा ZEE समूह

महामारी के खिलाफ 'जंग' में सरकार की कुछ यूं मदद करेगा ZEE समूह

कंपनी ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में बीएमसी को 46 एंबुलेंस और 50 हाई फ्लो हीटेड रेस्पिरेटरी ह्यूमिडिफायर डोनेट किए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

महामारी कोविड-19 के खिलाफ अपनी ‘जंग’ को और मजबूती प्रदान के लिए ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEE Entertainment Enterprises Ltd) ने देश के बुनियाद ढांचे को मजबूती देने के तहत एक राष्ट्रव्यापी ‘Corporate social responsibility’ (CSR) पहल शुरू की है। इसके तहत कंपनी मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और चेन्नई जैसे 10 शहरों में वहां की सरकार और स्थानीय निकायों को सपोर्ट करेगी।

कंपनी कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए जारी आवंटित बजट का कई तरह से इस्तेमाल करेगी। जैसे- कंपनी की ओर से 200 से ज्यादा एंबुलेंस नगर निगमों को डोनेट की जाएंगी। इसके अलावा देश भर में 40 हजार से ज्यादा पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्पिमेंट (PPE) किट दी जाएंगी। देशभर में 100 से ज्यादा अत्याधुनिक पोर्टेबल आईसीयू (ICU) यूनिट बनाई जाएंगी। वहीं, हजारों प्रवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कंपनी ने ‘अक्षय पात्र’ (Akshaya Patra) फाउंडेशन के साथ भी पार्टनरशिप की है।

इस पहल के क्रम में कंपनी ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में बीएमसी को 46 एंबुलेंस और 50 हाई फ्लो हीटेड रेस्पिरेटरी ह्यूमिडिफायर (High Flow Heated Respiratory Humidifiers) डोनेट किए। इस दौरान वहां ‘जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ के सीईओ पुनीत गोयनका और कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

इस बारे में पुनीत गोयनका का कहना है, ‘देश में बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती प्रदान करने के तहत सरकार को लगातार सपोर्ट करने के लिए ‘जी’ पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि देश को इस महामारी के प्रकोप से बचाया जा सके। प्रवासी भारतीयों (migrants) को और राहत प्रदान करने के लिए हम जमीनी स्तर पर अपने प्रयासों को और बढ़ा रहे हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में हम देश की सेवा में लगातार अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखेंगे।’

वहीं, आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘यह महामारी काफी व्यापक है और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के साथ ही अपने फ्रंटलाइन वर्कर्स के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार काम कर रही है। कोविड-19 के खिलाफ जंग के दौरान आवश्यकता की इस घड़ी में सपोर्ट देने के लिए हम पुनीत गोयनका और ‘जी’ समूह को धन्यवाद देते हैं।’

वहीं, बीएमसी के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने कहा, ‘हम काफी चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रहे हैं और हमने संकट की इस घड़ी में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ‘जी’ की ओर से इस दिशा में सपोर्ट मिलने पर हम बहुत खुश हैं।’

गौरतलब है कि इससे पहले ‘जी’ ने कंपनी से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 5000 से ज्यादा दैनिक वेतन भोगियों के लिए फाइनेंसियल सपोर्ट की घोषणा की थी। कंपनी ने अपने 3400 से ज्यादा एम्प्लॉयीज को पीएम केयर्स फंड (PM CARES Fund) में योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया है।


टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट उद्धव ठाकरे कोविड-19 कोरोनावायरस आदित्य उद्धव ठाकरे
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago