होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'जी एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग 22 जनवरी को, उठाए जाएंगे ये बड़े मुद्दे
'जी एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग 22 जनवरी को, उठाए जाएंगे ये बड़े मुद्दे
'जी एंटरटेनमेंट' (Zee Entertainment) ने शेयरधारकों और निवेशकों को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 22 जनवरी 2026, गुरुवार को होगी।
Vikas Saxena 1 month ago
'जी एंटरटेनमेंट' (Zee Entertainment) ने शेयरधारकों और निवेशकों को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 22 जनवरी 2026, गुरुवार को होगी। इस बैठक में कंपनी के 31 दिसंबर 2025 तक के तिमाही और 9 महीने के वित्तीय नतीजों को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा। ये नतीजे स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड दोनों आधार पर होंगे।
कंपनी ने यह भी बताया कि शेयर ट्रेडिंग विंडो 1 जनवरी 2026 से बंद है और यह बैठक के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी। यह कदम कंपनी के इनसाइडर ट्रेडिंग कोड के तहत उठाया गया है।
बैठक के बाद कंपनी अपने निवेशकों के लिए 5:00 बजे शाम को एक कॉन्फ्रेंस कॉल आयोजित करेगी। इसमें सीनियर मैनेजमेंट टीम निवेशकों को तिमाही और 9 महीने के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देंगी।
टैग्स