होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़ी वजह से अपने मराठी चैनल को बंद करेगा Zee: रिपोर्ट्स
इस बड़ी वजह से अपने मराठी चैनल को बंद करेगा Zee: रिपोर्ट्स
‘जी एंटरटेनमेंट’ ने कथित तौर पर ‘CCI‘ द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए एंटरटेनमेंट स्पेस में 20-30 प्रतिशत मार्केट शेयर वाले प्रमुख एंटरटेनमेंट चैनल को बंद करने की पेशकश की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ (Zee Entertainment Enterprises) ने कथित तौर पर ‘भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग‘ (सीसीआई) द्वारा उठाई गई बाजार संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए एंटरटेनमेंट स्पेस में 20-30 प्रतिशत मार्केट शेयर वाले प्रमुख एंटरटेनमेंट चैनल को बंद करने की पेशकश की है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ’जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के मराठी चैनल्स में से कोई एक हो सकता है, जो इस कसौटी पर फिट बैठता हो। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (Sony Pictures Networks) के साथ विलय के लिए आयोग की मंजूरी हासिल करने के तहत ‘जी’ ने ‘सीसीआई’ को यह पेशकश की है।
बता दें कि, ZEEL और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट ने ZEEL को SPNI के साथ मर्ज करने के लिए दिसंबर 2021 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें इस करार के तहत दोनों कंपनियां आपस में अपने नेटवर्क के साथ ही डिजिटल एसेट्स, प्रॉडक्शन परिचालन और प्रोग्राम लाइब्रेरी (digital assets, production operations and program libraries) का विलय करने की बात कही गई थी।
निश्चित समझौते के तहत कहा गया था कि इसके तहत 'सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट' (SPE) की सहायक कंपनी 'सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स' (SPNI) के पास 1.5 बिलियन डॉलर की नकदी होगी, जिसमें सोनी पिक्चर्स के वर्तमान प्रवर्तकों और जी के संस्थापक प्रवर्तकों द्वारा किये जाने वाला निवेश भी शामिल है। विलय के बाद बनने वाली कंपनी में नियंत्रक हिस्सेदारी सोनी पिक्चर्स की मूल कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेंमेंट इंक (SPE) की होगी। इस कंपनी की हिस्सेदारी 50.86 प्रतिशत होगी, जबकि ‘जी’ के प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 3.99 प्रतिशत होगी। शेष 45.15 प्रतिशत हिस्सेदारी जी के शेयरधारकों की होगी।
विलय सौदे को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी का भी इंतजार है। कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट, बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (BEPL), ZEEL और एस्सेल ग्रुप के प्रतिभागियों ने 29 अप्रैल 2022 को विलय के बारे में सीसीआई के समक्ष एक आवेदन दायर किया हुआ है।
टैग्स पत्रकार मीडिया चैनल पत्रकारिता जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड हिंदी पत्रकारिता मराठी चैनल न्यूज हिंदी न्यूज खबर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स सीसीआई समाचार भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़