होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर ZEE एंटरटेनमेंट से जुड़े नितिन मित्तल
इस बड़े पद पर ZEE एंटरटेनमेंट से जुड़े नितिन मित्तल
मित्तल की नियुक्ति एक जून 2021 से प्रभावी होगी और वह कंपनी के एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES LTD) ने नितिन मित्तल को प्रेजिडेंट (Technology & Data) के पद पर नियुक्त किया है। इस भूमिका में नितिन टेक्नोलॉजी और डाटा टीमों का नेतृत्व करेंगे। इस पद पर नितिन की नियुक्ति एक जून 2021 से प्रभावी होगी और वह कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगे।
इस नियुक्ति के बारे में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका का कहना है, ‘हमने अपनी डिजिटल मौजूदगी और यूजर्स एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए हैं और डिजिटल स्ट्रैटेजी पर फिर से काम किया है। हम अपनी तकनीकी क्षमताओं को और विकसित करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं और इसमें हमें नितिन के अनुभवों का काफी लाभ मिलेगा। मैं नितिन का कंपनी में स्वागत करता हूं।‘
वहीं, ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के प्रेजिडेंट (Digital Businesses & Platforms) अमित गोयनका का कहना है, ‘मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के नेतृत्व वाले इनोवेशन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और इस क्षेत्र में सफल होने के लिए टेक्नोलॉजी, डाटा और प्रतिभा का मजबूत मिश्रण होना चाहिए। कंपनी की डिजिटल यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए नितिन मित्तल के शामिल होने पर मुझे उनका स्वागत करते हुए काफी खुशी हो रही है। कंपनी को उनके अनुभवों का काफी लाभ मिलेगा।‘
वहीं, अपनी नियुक्ति के बारे में नितिन मित्तल का कहना है, ‘ZEE का हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। ZEE में मेरा काम भविष्य की टेक्नोलॉजी के बारे में सोचना है। यदि आप अच्छा भविष्य चाहते हैं तो आपको इसके बारे में वर्तमान में सोचना शुरू करना होगा, क्योंकि भविष्य में आपके पास इसके लिए समय नहीं होगा। मैं अपने क्लाइंट्स और विभिन्न टीमों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। एक संस्थान के रूप में हमारा उद्देश्य ऐसा माहौल बनाना है, जो इनोवेशन को बढ़ावा दे।‘
नितिन को इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘SOLV’ कंपनी के फाउंडर सीईओ और बोर्ड मेंबर रह चुके हैं। इसके अलावा वह Standard Chartered, IBM, TESCO, BNY Mellon, Wipro और Future Group से जुड़े रहे हैं।
टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड नितिन मित्तल