होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Zee’ ने ब्रॉडकास्ट बिजनेस के रेवेन्यू वर्टिकल में किए बदलाव, राहुल जौहरी ने दिया इस्तीफा

‘Zee’ ने ब्रॉडकास्ट बिजनेस के रेवेन्यू वर्टिकल में किए बदलाव, राहुल जौहरी ने दिया इस्तीफा

कंपनी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट के अनुसार, एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका द्वारा किए गए ये बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने अपने ब्रॉडकास्ट बिजनेस के रेवेन्यू वर्टिकल में रणनीतिक बदलावों (Strategic Changes) की घोषणा की है। कंपनी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट के अनुसार, एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका द्वारा किए गए ये बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

इन बदलावों के तहत कंपनी में चीफ ग्रोथ ऑफिसर (ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू) आशीष सहगल अब सीधे कंपनी के एमडी और सीईओ के साथ काम करेंगे और उन्हीं को रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने राहुल जौहरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राहुल जौहरी कंपनी के साथ तीन साल से ज्यादा के सफर में रेवेन्यू और मॉनिटाइजेशन वर्टिकल का नेतृत्व कर चुके हैं।

इस बारे में पुनीत गोयनका की ओर से कहा गया है, ‘अपने अनुभव और विशेषज्ञता के साथ राहुल जौहरी ने कंपनी में अपना अहम योगदान दिया है। मैं भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि स्पोर्ट्स और मीडिया बिजनेस में अपने पैशन के साथ वह इंडस्ट्री में अपना योगदान देना जारी रखेंगे। मैं आगे बढ़ने के लक्ष्य के साथ आशीष और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए भी उत्सुक हूं।’

वहीं, राहुल जौहरी का कहना है, ‘मेरे लिए पुनीत और उनकी टीम के साथ काम करना काफी सुखद रहा है। ‘जी’ प्रतिभाओं के लिए एकेडमी (Academy of Talent) है और मुझे हमेशा गर्व रहेगा कि मैंने इसमें काम किया। मैं स्पोर्ट्स और मीडिया इंडस्ट्री को और आगे ले जाने की दिशा में अपना काम करना लगातार जारी रखूंगा। मैं पुनीत और टीम को शुभकामनाएं देता हूं।’

कंपनी के अनुसार, एमडी और सीईओ नई व्यवस्था के तहत रेवेन्यू टीमों के साथ सीधे काम करेंगे। इसके साथ ही राहुल जौहरी से संबद्ध सभी रिपोर्टर्स अब पुनीत गोयनका के ऑफिस में रिपोर्ट करेंगे।    


टैग्स पुनीत गोयनका आशीष सहगल जी राहुल जौहरी
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago