होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गूगल ने NCLAT से कहा, यू-ट्यूब भी Google Play बिलिंग सिस्टम का करता है उपयोग

गूगल ने NCLAT से कहा, यू-ट्यूब भी Google Play बिलिंग सिस्टम का करता है उपयोग

गूगल के वकील ने कथित तौर पर NCLAT को बताया कि GPBS कंपनी को सेवा शुल्क लागत-प्रभावी ढंग से वसूलने में मदद करता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

गूगल (Google) की मूल कंपनी एल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) ने बुधवार को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) को सूचित किया कि उसके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब (YouTube) भी अन्य थर्ड-पार्टी ऐप्स की तरह गूगल प्ले बिलिंग सिस्टम (GPBS) का उपयोग करता है।

ऐसा करके, तकनीकी दिग्गज ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आरोपों का खंडन किया, जिसमें गूगल पर GPBS के माध्यम से थर्ड-पार्टी ऐप्स पर अनुचित और भेदभावपूर्ण शर्तें लगाने का आरोप लगाया गया था।

गूगल के वकील ने कथित तौर पर NCLAT को बताया कि GPBS कंपनी को सेवा शुल्क लागत-प्रभावी ढंग से वसूलने में मदद करता है और सेवा शुल्क वसूलना CCI के नियमों के खिलाफ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि GPBS भुगतान प्रक्रिया बाजार में प्रतिस्पर्धा को कम नहीं करता।

इससे पहले मार्च में, CCI ने भारतीय स्टार्टअप्स और ऐप्स को गूगल द्वारा हटाए जाने के मामले पर गूगल की जांच का आदेश दिया था। CCI का कहना है कि गूगल ने अपनी नीतियों को भेदभावपूर्ण तरीके से लागू किया।

CCI ने गूगल की जांच के लिए अपने महानिदेशक को 60 दिनों के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। भारत के स्टार्टअप्स जैसे Shaadi.com, Matrimony.com, Naukri.com आदि लंबे समय से इन-ऐप भुगतान के लिए गूगल द्वारा लिए जा रहे शुल्क पर काफी समय से नाराज हैं। गूगल ने मार्च में अपनी ऐप बिलिंग नीतियों का पालन न करने का हवाला देते हुए इन ऐप्स को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया था।

CCI के अनुसार, गूगल पर अपने प्ले स्टोर प्लेटफॉर्म के भीतर अनुचित शर्तें और भेदभावपूर्ण कार्रवाइयां लागू करने का आरोप है, जो कथित तौर पर भारत के एंटी-ट्रस्ट रेगुलेशन में उल्लिखित कई प्रावधानों का उल्लंघन करता है। आयोग का दावा है कि गूगल अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ डेवलपर्स के लिए संभावित रूप से नुकसानदेह, मनमाने ढंग से भेदभाव कर रहा है।


टैग्स यू-ट्यूब गूगल प्ले बिलिंग सिस्टम एल्फाबेट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago