होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एंकर ने परेशान कर रहे युवक को इस तरह याद दिलाया छठी का दूध
न्यूज एंकर ने परेशान कर रहे युवक को इस तरह याद दिलाया छठी का दूध
जाने-माने टीवी न्यूज चैनल की एंकर को परेशान करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
अपनी इस शिकायत में एंकर का कहना था कि ठाकुर एक साल से ज्यादा समय से उन्हें ट्वीट कर प्यार करने की बात कहता था, जिनमें से कई ट्वीट काफी आपत्तिजनक होते थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और वैलेंटाइन डे पर भी आरोपी ने एंकर को काफी ट्वीट किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा फेज-तीन पुलिस स्टेशन के एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में एंकर ने 27 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विक्रम ठाकुर को सोमवार को सोमवार को खोड़ा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़ा गया आरोपी इंडिया मार्ट में काम करता है। पुलिस ने बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक करने के बावजूद आरोपी काफी समय से एंकर को आपत्तिजनक ट्वीट कर रहा था। बताया जाता है कि आरोपी का एंकर के प्रति व्यवहार एक मनोरोगी की तरह था, एक बार तो वह एंकर से मिलने के लिए चैनल के कार्यालय के बाहर काफी देर तक इंतजार करता रहा था।
टैग्स न्यूज एंकर विक्रम ठाकुर आपत्तिजनक ट्वीट्स