होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनाव आयोग के कहने के बाद भी यू-ट्यूब ने नहीं किया ये काम, अब हो रही चर्चा
चुनाव आयोग के कहने के बाद भी यू-ट्यूब ने नहीं किया ये काम, अब हो रही चर्चा
देश में 17वीं लोकसभा के गठन के लिए इन दिनों मतदान प्रक्रिया चल रही है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश में 17वीं लोकसभा के गठन के लिए इन दिनों मतदान प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल तीन चरणों का मतदान हो चुका है, जबकि अन्य चरणों में होना बाकी है। इस बीच नेताओं के विवादित बोल भी लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि इस तरह के विवादित बयानों पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया हुआ है और कई नेताओं पर प्रचार के लिए प्रतिबंध तक लगा चुका है।
इसके बावजूद इस तरह के मामले रुक नहीं रहे हैं। खास बात यह है कि चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस तरह के बयानों के अपने प्लेटफॉर्म से नहीं हटा रहे हैं। यहां बता दें कि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद ‘यू-ट्यूब’ ने अपने प्लेटफॉर्म से बिहार के अररिया से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह के बयान की ऑडियो क्लिप को अब तक नहीं हटाया है।
दरसअल, चुनाव आयोग ने गूगल को पत्र लिखकर कहा था कि प्रदीप कुमार सिंह का बयान दो संप्रदायों के बीच तनाव पैदा करने वाला है, इसलिए इस बयान को यू-ट्यूब से हटाया जाए। इस ऑडियो क्लिप में प्रदीप कुमार सिंह को एक कार्यकर्ता को ‘15 से 20 मोटरसाइकिल लेने’ का निर्देश देते हुए सुना गया है। फिर उन्हें यह कहते हुए सुना जाता है कि हिंदू धर्म को बचाना है और वे अररिया को दूसरा पाकिस्तान नहीं बनने दे सकते।
प्रदीप सिंह के ऑडियो को आप यहां पर सुन सकते हैं-
टैग्स चुनाव आयोग गूगल यू-ट्यूब चुनाव 2019 प्रदीप कुमार सिंह ऑडियो क्लिप