होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'न्यूज18 इंडिया' में यतेन्द्र शर्मा का ‘कद’ बढ़ा, अब निभाएंगे ये जिम्मेदारियां

'न्यूज18 इंडिया' में यतेन्द्र शर्मा का ‘कद’ बढ़ा, अब निभाएंगे ये जिम्मेदारियां

विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, नेटवर्क ने यतेन्द्र शर्मा को दिल्ली के रिपोर्टर्स का हेड बनाने के साथ-साथ टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर एंकरिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

‘टीवी18’ (TV 18) ने अपने हिंदी न्यूज चैनल 'न्यूज18 इंडिया' के पॉलिटिकल एडिटर यतेन्द्र शर्मा को एक साथ कई नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, नेटवर्क ने यतेन्द्र शर्मा को दिल्ली के रिपोर्टर्स का हेड बनाने के साथ-साथ टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर एंकरिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी हैं।

अपनी नई भूमिका में वह राजनीतिक कवरेज की प्लानिंग, रिपोर्टर्स मूवमेंट और आइडियेशन का नेतृत्व करेंगे। वह दो वीकली पॉलिटिकल पॉडकास्ट भी डिजिटल चैनल के लिए होस्ट करेंगे। दिल्ली की रिपोर्टर्स टीम को लीड करने के साथ साथ हाई-इम्पैक्ट स्टोरीज व ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस करेंगे।

यही नहीं, वह चैनल पर होने वाले डिबेट शोज में गेस्ट के तौर पर भी उपलब्ध रहेंगे और हर हफ्ते सुबह के एक बुलेटिन को एंकर भी करेंगे। इसके साथ ही चैनल और इवेंट्स/कॉन्क्लेव के लिए मेहमानों की व्यवस्था में भी सहयोग प्रदान करेंगे।

बता दें कि यतेन्द्र शर्मा इस नेटवर्क के साथ करीब पांच साल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यहां फरवरी 2021 में जॉइन किया था। इससे पहले यतेन्द्र शर्मा ने ‘इंडिया न्यूज’ में अपनी लंबी पारी खेली थी। यतेन्द्र बड़ी खबरें ब्रेक करने के लिए जाने जाते हैं। यतेन्द्र शर्मा को एंकरिंग के साथ-साथ पॉलिटिकल बीट पर बीजेपी व RSS के साथ साथ-साथ कई मंत्रालयों पर अच्छी पकड़ के लिए भी जाना जाता है।

समाचार4मीडिया की ओर से यतेन्द्र शर्मा को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

9 minutes ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

33 minutes ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

1 hour ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

2 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

5 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

7 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

2 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

1 hour ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

9 minutes ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

2 hours ago