होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 17 साल पहले जिसने 'यशराज फिल्म्स' में स्टूडियो मैनेजर किया था जॉइन, आज बने वहां CEO
17 साल पहले जिसने 'यशराज फिल्म्स' में स्टूडियो मैनेजर किया था जॉइन, आज बने वहां CEO
देश के प्रमुख प्रॉडक्शन हाउस में शामिल ‘यशराज फिल्म्स’ ने अक्षय विधानी को तत्काल प्रभाव से चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के प्रमुख प्रॉडक्शन हाउस में शामिल ‘यशराज फिल्म्स’ ने अक्षय विधानी को तत्काल प्रभाव से चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर नियुक्त किया है। अक्षय विधानी हाल ही में यशराज स्टूडियो के फाइनेंस एंड बिजनेस अफेयर्स और हेड ऑफ ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत थे।
बता दें कि विधानी ने 17 साल पहले जब 22 साल के थे, तब उन्होंने बतौर स्टूडियो मैनेजर यशराज फिल्म्स जॉइन किया था। उन्होंने यशराज फिल्म्स के लिए कई व्यावसायिक कार्यक्षेत्र स्थापित करने की जिम्मेदारी संभाली है। साल 2005 में अक्षय ने यशराज फिल्म्स में अपने करियर की शुरुआत एक स्टूडियो मैनेजर के रूप में की थी। इसके बाद, उन्होंने धीरे-धीरे कॉर्पोरेट फाइनेंस, स्ट्रैटजी और ऑपरेशंस में लीडरशिप की भूमिकाएं निभाईं।
अक्षय कहते हैं, ‘मैं यशराज फिल्म्स के सीईओ की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। मुझे खुशी है कि मैं एक ऐसी कंपनी के सीईओ के पद पर नियुक्त हुआ हूं, जहां मैंने अपने जीवन के 17 साल सीखने में बिता दिए। मुझे खुशी है कि मैं इस समय यशजी और आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व में टीम की अगुवाई करूंगा। मैं नवाचार, रचनात्मक उत्कृष्टता और भविष्य की विस्तार योजनाओं के लिए जुनून व प्रतिबद्धता के साथ काम करता हूं। मुझे यशराज में सहयोग करने और थिंक-टैंक का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया है। मैं इस जिम्मेदारी को संभालने और कंपनी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं।
टैग्स प्रॉडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स अक्षय विधानी