होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BWWESA 2020: इन कैटेगरीज में दिए जाएंगे अवॉर्ड्स

BWWESA 2020: इन कैटेगरीज में दिए जाएंगे अवॉर्ड्स

इन अवॉर्ड्स के लिए 13 फरवरी 2020 तक किए जा सकते हैं नॉमिनेशन, जूरी करेगी विजेताओं का चयन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अपनी प्रतिभा के दम पर एंटरप्रिन्योरशिप की दुनिया में खास मुकाम हासिल करने वालीं महिलाओं के बेहतरीन कार्यों को प्रोत्साiहन देने व उन्हें सम्मानित करने के लिए बिजनेसवर्ल्ड (BW Businessworld) की ओर से ‘वूमेन एंटरप्रिन्योरशिप समिट एवं अवॉर्ड्स’ (Women Entrepreneurship Awards) 2020 का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के शांगरी-ला होटल में 20 व 21 फरवरी को इसका आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में यह जानने का मौका भी मिलेगा कि किस तरह विपरीत हालातों यहां तक कि विफलताओं के बावजूद महिला उद्मियों का हौसला नहीं डगमगाया और कामयाबी की नई इबारत लिख डाली। इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न इंडस्ट्रीज से जुड़े स्टेकहोल्डर्स (फाउंडर्स और इन्वेस्टर्स) भी इस मंच पर नजर आएंगे, जिन्होंने आपस में मिलकर एक सफल कंपनी की नींव रखी है।

कार्यक्रम में विभिन्न कैटेगरीज में अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। जिन कैटेगरीज में अवॉर्ड दिए जाने हैं, उनमें Agri Women Entrepreneur Award, Arts & Culture Women Entrepreneur Award, Creative Woman Entrepreneur Award, Education & Education Tech Women Entrepreneur Award, Ecommerce Tech Women Entrepreneur Award, Fashion & Lifestyle Women Entrepreneur Award, Fintech Women Entrepreneur Award, Food Tech Women Entrepreneur Award, Health, Wellness & Healthtech Women Entrepreneur Award, Social Woman Entrepreneur Award, Travel & Hospitality Woman Entrepreneur Award, Young Woman Entrepreneur of the Year (Below 30), Startup Women Entrepreneur Award, The Women Entrepreneur Makers Award, Technology Women Entrepreneur Award, Woman Entrepreneur of the Year, EPC (Engineering Procurement Construction) Women Entrepreneur Award शामिल हैं। इसके लिए 13 फरवरी तक नॉमिनेशन किए जा सकते हैं।  

विजेताओं का चयन एक जूरी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए ‘Mpower’ की फाउंडर और चेयरपर्सन  नीरजा बिड़ला की अध्यक्षता में जूरी का गठन किया गया है। जूरी के सम्मानित सदस्यों में ‘Yatra.com’ की को-फाउंडर सबीना चोपड़ा, ‘Bhutani Group’ के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष भूटानी, ‘Chitkara University’ की वाइस चांसलर डॉ. मधु चितकारा, ‘Havas Media Group’ की सीईओ (इंडिया और साउथ एशिया) अनीता नैय्यर, ‘Bertelsmann India Investments’ के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज मक्कड़ और ‘Venture Partner, Kalaari Capital’ के सीईओ सौरव बनर्जी शामिल हैं।

कार्यक्रम में स्पीकर्स की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स अवॉर्ड बिजेनस वर्ल्ड वूमैन एंटरप्रिन्योर्स अवॉर्ड्स 2020
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago