होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गोवाफेस्ट 2019: अवॉर्ड्स की लिस्ट में टॉप पर रहा यह मीडिया समूह

गोवाफेस्ट 2019: अवॉर्ड्स की लिस्ट में टॉप पर रहा यह मीडिया समूह

गोवा में चल रहे ‘गोवाफेस्ट’ (Goafest 2019) में मीडिया और पब्लिशर एब्बी अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

गोवा में चल रहे ‘गोवाफेस्ट’ (Goafest 2019) में मीडिया और पब्लिशर एब्बी अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को हुए समारोह के दौरान मीडिया एब्बी कैटेगरी में जहां ‘माइंडशेयर’ सबसे आगे रही, वहीं पब्लिशर एब्बी कैटेगरी में ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ छाया रहा।

समारोह में ‘माइंडशेयर’ की झोली में चार गोल्ड, छह सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल गए और इसे 84 पॉइंट्स मिले। ‘माइंडशेयर’ को ‘ब्रुक बॉन्ड रेड लेबल’, ‘आदित्य बिड़ला कैपिटल’, ‘लाइफबॉय’ और ‘क्लोजअप’ के साथ किए गए काम के लिए सम्मान मिला। इसके बाद ‘मैडिसन मीडिया’ और ‘इनिशिएटिव मीडिया’ को क्रमश: 58 और 38 पॉइंट्स मिले।

खास बात है कि पिछली साल की तुलना में इस बार अवॉर्ड्स की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी की गई थी। पिछले साल जहां छह गोल्ड मेडल दिए गए थे, वहीं इस बार इनकी संख्या 19 रही। वर्ष 2018 में 15 ऑर्गनाइजेशंस को मेडल दिए गए थे, वहीं इस साल कुल 23 ऑर्गनाइजेशंस को मेडल प्रदान किए गए। ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ को दो गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल मिले, ‘बेनेट कोलमैन कंपनी’ को तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज, जबकि ‘डीबी कॉर्प’ को एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल मिले। ‘गोवाफेस्ट’ में 62 मीडिया एब्बी और 23 पब्लिशर एब्बी अवॉर्ड्स दिए गए।


टैग्स माइंडशेयर जागरण प्रकाशन मीडिया एब्बी पब्लिशर एब्बी गोवाफेस्ट 2019
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

9 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago