होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'जियोस्टार' को लेकर बोले बॉब आइगर, भारत के उपभोक्ताओं के लिए 'रोमांचक क्षण'
'जियोस्टार' को लेकर बोले बॉब आइगर, भारत के उपभोक्ताओं के लिए 'रोमांचक क्षण'
इस अवसर पर बॉब आइगर ने JioStar को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह हमारे दोनों कंपनियों और भारत के उपभोक्ताओं के लिए एक रोमांचक क्षण है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
रिलायंस इंडस्ट्री के वायकॉम18 (Viacom18) और डिज्नी (Disney) के स्टार इंडिया (Star India) के लंबे समय से प्रतीक्षित विलय के सफल होने के बाद, भारत के मीडिया परिदृश्य में आने वाले वर्षों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस विलय से भारत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक नया युग शुरू होने की संभावना है। इस नए संयुक्त उपक्रम का नाम JioStar रखा गया है। यह नया प्लेटफॉर्म भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्रांति लाने का वादा करता है। JioStar के तहत रिलायंस और Disney के कंटेंट, तकनीकी शक्ति और संसाधनों को एक साथ लाकर दर्शकों के लिए बेहतरीन अनुभव और विस्तारित कंटेंट उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।
इस अवसर पर बॉब आइगर ने JioStar को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह हमारे दोनों कंपनियों और भारत के उपभोक्ताओं के लिए एक रोमांचक क्षण है। इस संयुक्त उपक्रम के माध्यम से हम भारत में एक प्रमुख मनोरंजन संस्था का निर्माण कर रहे हैं। Reliance के साथ जुड़कर हम इस महत्वपूर्ण मीडिया बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में सक्षम हो रहे हैं और दर्शकों को मनोरंजन, खेल कंटेंट और डिजिटल सेवाओं का एक और मजबूत पोर्टफोलियो उपलब्ध करवा रहे हैं।”
JioStar संयुक्त उपक्रम भारत की सबसे बड़ी मीडिया और मनोरंजन कंपनियों में से एक होगी, जिसका मार्च 2024 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कुल राजस्व लगभग 26,000 करोड़ रुपये (3.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर) आंका गया है। यह संयुक्त उपक्रम 100 से अधिक टीवी चैनलों का संचालन करता है और प्रतिवर्ष 30,000+ घंटे का टीवी मनोरंजन कंटेंट तैयार करता है। JioCinema और Hotstar डिजिटल प्लेटफार्मों का संयुक्त रूप से 50 मिलियन से अधिक ग्राहकों का आधार है। इसके अलावा, JioStar के पास क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों में व्यापक खेल अधिकारों का पोर्टफोलियो भी है।
Reliance और Disney के इस विलय के साथ JioStar के रूप में भारत का मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक नई दिशा में अग्रसर होने के लिए तैयार है। इस विलय से भारत के दर्शकों को उच्च गुणवत्ता और विविधता से भरे मनोरंजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
टैग्स बॉब आइगर जियोस्टार