होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Disney के CEO बॉब चापेक ने डिज्नी+ को लेकर जताया यह भरोसा, कही ये बात

Disney के CEO बॉब चापेक ने डिज्नी+ को लेकर जताया यह भरोसा, कही ये बात

पहली तिमाही (Q1 FY22) की अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान चापेक का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिज्नी के स्पोर्ट्स की स्थिति मार्केट के अनुसार बदलती रहती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘डिज्नी’ (Disney) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बॉब चापेक (Bob Chapek) का कहना है कि डिज्नी+ (Disney+) भले ही आगामी ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) के मीडिया अधिकार नहीं जीते, लेकिन वह 230-260 मिलियन सबस्क्राइबर्स प्राप्त करने के अपने घोषित लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा। चापेक ने कहा कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए स्पोर्ट्स एक रणनीतिक पेशकश (strategic offering) है और कंपनी ‘आईपीएल’ अधिकारों को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

वित्तीय वर्ष 2022 की पहली तिमाही (Q1 FY22) की अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल (earnings conference call) के दौरान चापेक का कहना था, ‘हमारे लिए स्पोर्ट्स बहुत ही महत्वपूर्ण स्ट्रैटेजिक ऑफरिंग है, क्योंकि इसके बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और इसे लेकर लोगों में बहुत जुनून है। यदि भारत को देखें हम निश्चित रूप से आईपीएल पर अपने अधिकारों का विस्तार करने की कोशिश करने जा रहे हैं। लेकिन, हमें इस बात का पूरा भरोसा है कि भले ही हम ‘आईपीएल’ के अधिकार हासिल न कर सकें, तो भी हम 230-260 मिलियन सबस्क्राइबर्स प्राप्त करने के अपने घोषित लक्ष्य को जरूर हासिल कर लेंगे। इसलिए, यह दुनिया भर में हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण घटक है, खासकर भारत की बात करें तो। लेकिन हमारे लिए यह संख्या हासिल करना मुश्किल नहीं है।’

चापेक के अनुसार, डिज्नी का अनुमान है कि डिज्नी+ वित्तीय वर्ष 2024 के अंत तक 230 मिलियन से 260 मिलियन सबस्क्राइबर्स तक पहुंच जाएगा, जिसमें डिज्नी+हॉटस्टार के अनुमानित भुगतान वाले सबस्क्राइबर्स बेस का 30-40% योगदान करने की उम्मीद है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिज्नी के स्पोर्ट्स की स्थिति मार्केट के अनुसार बदलती रहती है। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं कि यूरोप में यह हमारे लिए बड़ा घटक नहीं है, लेकिन लैटिन अमेरिका में यह है। जिस तरह से हम प्रत्येक क्षेत्र के मार्केट में गए हैं, उसमें अंतर होता है कि हम एशिया के मार्केट में कैसे जाते हैं, लैटिन अमेरिका के मार्केट में कैसे जाते हैं और यूरोप में मार्केट में कैसे जाते हैं। यह अंतर स्पोर्ट्स पर निर्भर करता है।’ 

चापेक ने कहा कि ‘आईपीएल’ डिज्नी+ हॉटस्टार के एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स के व्यापक पोर्टफोलियो का एक हिस्सा है। डिज्नी+ हॉटस्टार बहुत सारा स्थानीय कंटेंट विकसित कर रहा है, जो आईपीएल हारने के प्रभाव को कम करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भले ही आईपीएल स्पष्ट रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार के कंटेंट की पेशकश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन यह वास्तव में एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स के व्यापक पोर्टफोलियो का महज एक घटक है। इसलिए भले ही हम आईपीएल के अधिकार हासिल न कर सकें, फिर भी डिज्नी+ के सबस्क्राइबर्स बेस पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।


टैग्स स्टार इंडिया स्टार हॉटस्टार आईपीएल स्टार इंडिया नेटवर्क वॉल्ट डिज्नी इंडियन प्रीमियर लीग बॉब चापेक डिज्नी प्लस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago