होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वक्फ संशोधन अधिनियम सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम, राइजिंग भारत समिट में बोले PM

वक्फ संशोधन अधिनियम सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम, राइजिंग भारत समिट में बोले PM

नई दिल्ली में आयोजित न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2025 ने देश के युवाओं की आकांक्षाओं, सरकार की निर्णायक नीतियों और भारत की वैश्विक साख को केंद्र में रखते हुए एक ऐतिहासिक संवाद मंच प्रस्तुत किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

नई दिल्ली में आयोजित न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2025 ने देश के युवाओं की आकांक्षाओं, सरकार की निर्णायक नीतियों और भारत की वैश्विक साख को केंद्र में रखते हुए एक ऐतिहासिक संवाद मंच प्रस्तुत किया। यह समिट उस दौर में हो रहा है जब भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है और इसकी कमान देश की युवा पीढ़ी संभाल रही है।

इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया और अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि भारत अब न रुकने वाला है, न झुकने वाला। उन्होंने कहा कि उन्होंने युवाओं की आंखों में वह चमक और जुनून देखा है जो एक विकसित भारत की कल्पना को साकार कर सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि मुद्रा योजना के माध्यम से पिछले 10 वर्षों में 52 करोड़ लोन दिए गए हैं, जिससे 11 करोड़ लोगों को पहली बार अपना रोजगार शुरू करने का अवसर मिला। उन्होंने इसे "गर्व और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम" बताया।

इसके अलावा, वक्फ संशोधन अधिनियम को सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक फैसला बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे समतामूलक समाज निर्माण को बल मिलेगा। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि "देश प्रदर्शन से चलता है, टालमटोल से नहीं।"

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि 100 दिनों के भीतर सरकार ने युवाओं और मध्यमवर्गीय प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट जैसी बड़ी घोषणाएं की हैं। साथ ही आठवें वेतन आयोग की स्थापना और किसानों की प्राथमिकता सुनिश्चित करने जैसे फैसले भी शामिल हैं।

समिट में पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, तेजस्वी यादव, श्रीलंका के सांसद नमल राजपक्षे समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हो रही हैं।

प्रधानमंत्री ने मंच से ‘समाधान दस्तावेज’ का अनावरण करते हुए छात्रों और शिक्षकों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा, "दुनिया आज भारत की ओर देख रही है — न केवल एक उभरती शक्ति के रूप में, बल्कि नेतृत्व और नवाचार के प्रतीक के रूप में।"

राइजिंग भारत समिट 2025 वास्तव में उस नई ऊर्जा, सोच और संकल्प का प्रतीक बनकर उभरा, जो आज का भारत अपने भीतर संजोए हुए है। यह समिट न केवल संवाद का मंच है, बल्कि एक नए भारत के निर्माण की दिशा में साझा संकल्प का उद्घोष भी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago