होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Voot में इस बड़े पद से समीर करपे ने दिया इस्तीफा
Voot में इस बड़े पद से समीर करपे ने दिया इस्तीफा
वूट से पहले समीर करीब छह साल तक रेडियो मिर्ची में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
'वायकॉम18' (Viacom18) के 'ओवर द टॉप' (OTT) प्लेटफॉर्म ‘वूट’ (Voot) के हेड (सेल्स स्ट्रैटेजी एंड एजेंसी बिजनेस) समीर करपे (Samir Karpe) ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब साढ़े पांच साल से कार्यरत थे और सेल्स स्ट्रैटेजी के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इस बारे में एक लिंक्डइन पोस्ट में समीर ने लिखा है, ‘पांच साल से ज्यादा समय तक वूट में काम करने के बाद अब यहां से आगे बढ़ने का समय आ गया है। मैं वूट की पूरी टीम का आभारी हूं। यहां का मेरा सफर काफी बेहतरीन रहा है।’
बता दें कि समीर ने जुलाई 2016 में बतौर सीनियर मैनेजर यहां जॉइन किया था। इसके बाद इस साल जून में उन्हें हेड (Sales Strategy & Agency Business) बनाया गया था। वूट से पहले समीर करीब छह साल तक रेडियो मिर्ची में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स इस्तीफा वायकॉम18 वूट समीर करपे