होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom18 से जुड़े विपुल नागर, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
Viacom18 से जुड़े विपुल नागर, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
‘वायकॉम18’ से पहले विपुल नागर ‘रेडियो मिर्ची’ समेत तमाम कंपनियों में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) ने विपुल नागर को ‘कलर्स गुजराती‘ (Colors Gujarati) चैनल का बिजनेस हेड नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह ‘कलर्स गुजराती‘ और ‘कलर्स गुजराती सिनेमा‘ के लिए समग्र बिजनेस और ऑपरेशंस के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगे। वह ‘वायकॉम18‘ के रीजनल एंटरटेनमेंट हेड (बांग्ला, उड़िया, तमिल और गुजराती क्लस्टर्स) राजेश अय्यर को रिपोर्ट करेंगे।
बता दें कि विपुल को इंडस्ट्री मे काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्हें गुजराती कंटेंट की काफी समझ है। वह ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) में अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट के लिए प्रोग्रामिंग का नेतृत्व कर चुके हैं।
विपुल नागर की नियुक्ति के बारे में ‘वायकॉम18‘ के रीजनल एंटरटेनमेंट हेड (बांग्ला, उड़िया, तमिल और गुजराती क्लस्टर्स) राजेश अय्यर का कहना है, ‘गुजरात की एक व्यापक संस्कृति है जो इसके मनोरंजन परिदृश्य की विविधता में परिलक्षित होती है। ब्रॉडकास्ट एंटरटेनमेंट में लोकल कंटेंट की मांग बढ़ती जा रही है। विपुल को मीडिया और एंटरटेनमेंट का काफी अनुभव है, जिसकी बदौलत हमें व्युअर्स और एडवर्टाइजर्स दोनों के बीच अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।’
वहीं, इस बारे में विपुल नागर का कहना है, ‘गुजराती सिनेमा और एंटरटेनमेंट मार्केट में काफी अवसर हैं। कलर्स गुजराती और कलर्स गुजराती सिनेमा की एक अपनी विरासत है और मैं इन्हें और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अपना सफर शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।’
’वायकॉम18’ से पहले विपुल नागर ’ Radio Mirchi’, ’ Dcube’ और ’ EAI Education’ में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें तमाम प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स जैसे- ‘न्यूयॉर्क रेडियो अवॉर्ड’ (New York Radio Award), ‘एशिया कंज्यूमर एंगेजमेंट फोरम अवॉर्ड’ (Asia Consumer Engagement Forum Award), ‘इंडिया रेडियो फोरम अवॉर्ड’ (India Radio Forum Award) और ‘गोल्डन माइक्स’(Golden Mikes) से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा थिएटर के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘यूपी संगीत नाटक अकादमी’ (UP Sangeet Natak Academy) की ओर से उन्हें ‘सफदर हाशमी नेशनल अवॉर्ड’ (Safdar Hashmi National Award) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
टैग्स रेडियो मिर्ची वायकॉम18 बिजनेस हेड कलर्स गुजराती विपुल नागर