होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सीनियर मीडिया प्रोफेशनल आर राजमोहन अपने पद से आज होंगे रिटायर

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल आर राजमोहन अपने पद से आज होंगे रिटायर

मलयाला मनोरमा में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (नॉर्थ व ईस्ट) आर राजमोहन देश के प्रमुख मीडिया घरानों में 37 वर्षों के शानदार करियर के बाद आज अपने पद से रिटायरमेंट लेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल और मलयाला मनोरमा में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (नॉर्थ व ईस्ट) आर राजमोहन देश के प्रमुख मीडिया घरानों में 37 वर्षों के शानदार करियर के बाद शुक्रवार को अपने पद से रिटायरमेंट लेंगे।

इस साल अप्रैल में 60 साल के हुए राजमोहन ने मलयाला मनोरमा समूह के साथ करीब नौ साल तक काम किया। उन्होंने 'दि ओपन' मैगजीन, 'द टाइम्स ऑफ इंडिया', 'इंडिया टुडे' ग्रुप, 'आउटलुक' ग्रुप और 'हिन्दुस्तान टाइम्स' के साथ भी काम किया है।

राजमोहन गर्व से बताते हैं, "जून 1987 में TOI के साथ मेरी प्रोफेशनल जर्नी  7, बहादुर शाह जफर मार्ग से शुरू हुई थी। सैंतीस साल बाद जब मैंने रिटायरमेंट का फैसला लिया, तो मेरा वर्तमान कार्यालय, मलयाला मनोरमा, राउज एवेन्यू में सड़क के उस पार है। इन वर्षों के दौरान, मैंने बहुत लंबी दूरी तय की है। मीडिया परिदृश्य के कई चरणों को देखा है। विभिन्न ट्रेंड्स को उभरते हुए और मीडिया के नए रूप को विकसित होते हुए देखा है।"

राजमोहन ने साझा किया कि प्रोफेशनल के तौर पर यह एक चुनौतीपूर्ण और बेहद संतोषजनक यात्रा रही है। सभी अच्छी चीजों का अंत होना ही चाहिए। मुझे लगा कि यह समय है कि मैं यह फैसला करूं। शायद, बेहतर चीजें इंतजार कर रही हैं।"

राजमोहन ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन (AIM) के प्रेजिडेंट के तौर पर कार्य किया और इंडस्ट्री पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। 

रिटायरमेंट की ओर बढ़ते हुए, वह अपने करियर को परिभाषित करने वाले अनुभवों और उपलब्धियों पर विचार करते हैं, साथ ही इस दौरान मिले अवसरों और रिश्तों के लिए आभार व्यक्त करते हैं। वे कहते हैं, "पिछले कुछ वर्षों में, मैंने मीडिया के ट्रेंड्स को उभरते हुए और नए रूपों के उद्भव को देखा है, जिसने कई प्रतिष्ठित शीर्षकों और प्रतिष्ठित संगठनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।"

जब उनसे उनकी अगली पारी के बारे में पूछा गया, तो राजमोहन ने हंसते हुए कहा, "मैं बस आराम करूंगा"। "मैं पढ़ना, यात्रा करना, संगीत सुनना और बिना किसी टार्गेट के अपने जीवन का आनंद लेना चाहता हूं। मैं बस खोज करूंगा और उन धागों को उठाऊंगा जो मैंने चालीस साल पहले पीछे छोड़ दिए थे, जब मैं गलती से कॉरपोरेट मीडिया की जिंगदगी में आ गया था। 


टैग्स आर राजमोहन
सम्बंधित खबरें

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

8 minutes ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

1 hour ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

21 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

22 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

1 day ago


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

42 minutes ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

14 minutes ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

8 minutes ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

1 hour ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

1 day ago