होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘द वॉल्ट डिज्नी’ कंपनी में इस बड़े पद से अलग हुए वेंके शर्मा
‘द वॉल्ट डिज्नी’ कंपनी में इस बड़े पद से अलग हुए वेंके शर्मा
वेंके शर्मा ने लिंक्डइन पोस्ट में यह घोषणा की है। पूर्व में वह Star TV Network, Leo Burnett Worldwide, Tribal DDB India और Mudra Communications Pvt Ltd आदि संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘द वॉल्ट डिज्नी’ (The Walt Disney) कंपनी में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (कंज्यूमर स्ट्रैटेजी और इनोवेशन) वेंके शर्मा (Venke Sharma) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वेंके शर्मा ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में यह घोषणा की है।
अपनी लिंक्डइन पोस्ट में वेंके शर्मा ने लिखा है, ‘वॉल्ट डिज्नी कंपनी को विदाई। स्टार इंडिया नेटवर्क में मेरी यात्रा 11 साल पहले डिजिटल मार्केटिंग और सीआरएम क्षमता को तैयार करने और उसे आगे बढ़ाने के साथ शुरू हुई थी।
इन वर्षों में, कंज्यूमर स्ट्रैटेजी और इनोवेशन में तमाम जिम्मेदारियों को निभाते हुए यहां मेरी भूमिका आगे बढ़ी। शुरुआती डिजिटल मार्केटिंग अभियानों में स्टार प्लस के लिए सत्यमेव जयते, आईपीएल, पीकेएल के लॉन्चिंग कैंपेन के अलावा स्टार स्पोर्ट्स पर मौका मौका आदि शामिल हैं।’
बता दें कि पूर्व में वेंके शर्मा Star TV Network, Leo Burnett Worldwide, Tribal DDB India और Mudra Communications Pvt Ltd जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं।
टैग्स इस्तीफा डिज्नी द वॉल्ट डिज्नी कंपनी रिजाइन वेंके शर्मा