होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Discovery से जल्द अलग होंगे मार्केटिंग हेड वेदनारायण सरदेशपांडे, दिया इस्तीफा

Discovery से जल्द अलग होंगे मार्केटिंग हेड वेदनारायण सरदेशपांडे, दिया इस्तीफा

डिस्कवरी में मार्केटिंग हेड वेदनारायण सरदेशपांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

डिस्कवरी में मार्केटिंग हेड वेदनारायण सरदेशपांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं और इस महीने के अंत तक कंपनी से अलग हो जाएंगे।

सरदेशपांडे ने डिस्कवरी साल 2016 में मार्केटिंग एंड ऑडियंस डेवलपमेंट के डायरेक्टर के पद पर जॉइन किया था। इसके बाद साल 2017 में उन्हें डायरेक्टर ओरिजिनल कंटेंट एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी दी गई। 2019 में, उन्हें मार्केटिंग हेड के पद पर पदोन्नत किया गया।

पिछले 3 वर्षों में, उन्होंने नेटवर्क के सभी ब्रैंड्स जैसे ब्रैंड मार्केटिंग, आईपी क्रिएशन और डिजिटल मार्केटिंग का नेतृत्व किया। प्रीमियम नेटवर्क ब्रैंड्स के लिए उन्होंने 50 घंटे से अधिक लॉन्ग-फॉर्म और शॉर्ट-फॉर्म ओरिजनल प्रॉडक्शन को डेवलेप किया। उन्होंने ‘वाइल्ड विद सुपरस्टार रजनीकांत’ (Wild with Superstar Rajnikanth) से लेकर ‘मैन वर्सेज वाइल्ड विद पीएम मोदी’ (Man vs Wild with PM Modi) जैसे कुछ चर्चित शोज की मार्केटिंग कैंपेन को संभाला।

डिस्कवरी से पहले सरदेशपांडे को देश और एशिया में ई-कॉमर्स (अमेजॉन इंडिया), एफएमसीजी (मोंडेलेज इंटरनेशनल) और ऐडवर्टाइजिंग (ओगिल्वी) सेक्टर में रहते हुए 10 साल का मार्केटिंग में काम करने का अनुभव है।

 

 


टैग्स डिस्कवरी वेदनारायण सरदेशपांडे
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago