होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘IndiaCast UK’ में इस बड़े पद से वसदेव सिंह तुली ने दिया इस्तीफा
‘IndiaCast UK’ में इस बड़े पद से वसदेव सिंह तुली ने दिया इस्तीफा
वसदेव सिंह अब मीडिया इंडस्ट्री में नई संभावनाओं की ओर देख रहे हैं और नए वेंचर्स पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
वसदेव सिंह तुली ने रिलायंस-डिज्नी के वेंचर ‘जियोस्टार’ के तहत काम कर रही कंपनी ‘IndiaCast UK’ में सेल्स हेड के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह इस कंपनी में करीब सात साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
अब वह मीडिया इंडस्ट्री में नई संभावनाओं की ओर देख रहे हैं और नए वेंचर्स पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बता दें कि तुली को ब्रॉडकास्ट मीडिया के क्षेत्र में काम करने का व्यापक अनुभव है।
पूर्व में वह ‘ZEE TV’ और ‘Lyca Radio’ जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ सेल्स पदों पर कार्य कर चुके हैं। ‘IndiaCast’ में अपने कार्यकाल के दौरान, तुली ने सेल्स स्ट्रैटेजी को बढ़ावा देने और यूके मीडिया परिदृश्य में मजबूत पार्टनरशिप्स स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टैग्स