होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स नेटवर्क के इन चैनल्स में निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
टाइम्स नेटवर्क के इन चैनल्स में निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
देश और दुनिया के जाने-माने मीडिया ग्रुप टाइम्स नेटवर्क के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल 'ET NOW स्वदेश' और अंग्रेजी न्यूज चैनल 'ET NOW’ से जुड़ने के लिए एक बेहतरीन मौका है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश-दुनिया के जाने-माने मीडिया ग्रुप ‘टाइम्स नेटवर्क’ के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल 'ET NOW स्वदेश' और अंग्रेजी न्यूज चैनल 'ET NOW’ से जुड़ने के लिए एक बेहतरीन मौका है। दरअसल नेटवर्क ने अपने इन दोनों चैनल्स के लिए बिजनेस वीडियो वर्टिकल्स के पद पर वैकेंसी निकाली है।
इस पद के लिए नियम व शर्तें भी दी गईं हैं। इस पद के लिए वे पत्रकार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें बिजनेस न्यूज को कवर करने का 8 से 10 वर्षों का अनुभव हो, साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए डिजिटल वीडियो को बनाने का अनुभव तो बहुत ही जरूरी है। हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ी होनी चाहिए। पर्सनल फाइनेंस की भी समझ होनी चाहिए।
बता दें कि यह वैकेंसी मुंबई स्थित कार्यालय के लिए निकाली गई है। इच्छुक आवेदक अपना रेज्यूमे vanchha.garg@timesgroup.com पर भेज सकते हैं। ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क नौकरी