होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को उत्तराखंड CM ने दी बड़ी जिम्मेदारी

NDTV से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को उत्तराखंड CM ने दी बड़ी जिम्मेदारी

सचिवालय प्रशासन के संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल ने उनकी नियुक्ति के विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। दिनेश मानसेरा करीब 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न अखबारों व टीवी चैनल्स में कार्य कर चुके हैं।

हल्द्वानी निवासी दिनेश मानसेरा लंबे समय तक पांचजन्य अखबार से जुड़े रहे हैं। फिलहाल वह एनडीटीवी में कुमाऊँ मंडल के प्रभारी भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सचिवालय प्रशासन के संयुक्त सचिव एनएस डुंगरियाल ने उनकी नियुक्ति के विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुर्सी संभालने के बाद से उनका मीडिया सलाहकार नियुक्त किए जाने की कवायद चल रही थी। इसके लिए कई नाम चर्चा में थे, लेकिन उन्होंने दिनेश मानसेरा को इस पद पर जिम्मेदारी देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

इस बारे में जारी आदेश को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स मीडिया एडवाइजर मीडिया सलाहकार तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड सरकार दिनेश मानेसरा
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 hour ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago