होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार परवेज अहमद की ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ में एंट्री, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार परवेज अहमद की ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ में एंट्री, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ जल्द ही लखनऊ में राज्य मुख्यालय की शुरुआत करने जा रहा है। परवेज अहमद लखनऊ से पूर्वांचल से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार परवेज अहमद ने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ का दामन थाम लिया है। वह लखनऊ में बतौर पॉलिटिकल एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे और पूर्वांचल से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ जल्द ही लखनऊ में राज्य मुख्यालय की शुरुआत करने जा रहा है।

बता दें कि परवेज अहमद अपनी बेबाक टिप्पणियों और मुखर विचारों के लिए जाने जाते हैं। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘अमर उजाला’ से की और फिर लंबे समय तक ‘हिन्दुस्तान’ में कार्यरत रहे।

इसके बाद परवेज अहमद ने ‘ईटीवी’ (इनाडू टीवी) के साथ कुछ समय तक काम किया और फिर ‘हिन्दुस्तान’ में वापसी कर ली। राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और सरकार पर नजर डालते-डालते वर्ष 2013 में उन्हें ‘दैनिक जागरण’ लखनऊ के स्टेट ब्यूरो का हिस्सा बनने का मौका मिला। पांच साल बाद यहां से वह भास्कर.कॉम चले गए।

परवेज अहमद ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा बीट पर रिपोर्टिंग की है। भाजपा के तमाम दिग्गजों के साक्षात्कार लिखे हैं। भास्कार.कॉम की यूपी इकाई में कुछ उथल-पुथल हुई तो वह ईटीवी भारत चले गए।

समाचार4मीडिया से बातचीत में परवेज अहमद का कहना है, ‘खबरों के खास विश्वविद्यालयों के दौर में जोखिम के साथ ही सही कुछ जांचा-परखा जनता के सामने चला जाए, यही प्रयास जारी है। इसमें संकट के साथ जोखिम बड़े हैं, पर सत्य की अपनी कीमत होती है। उसी की अदायगी के लिए सफर जारी है। आप स्वीकारिए, सराहिये, आलोचना कीजिए बस यही हमारा संबल था, उत्तर प्रदेश टाइम्स के साथ नये सफर में भी रहेगा।’

बता दें कि उत्तर प्रदेश टाइम्स खबरों के डिजिटल माध्यम के रूप में तेजी से अपना विस्तार कर रहा है। तमाम प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के कई बड़े चेहरे ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ गए हैं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति नई शुरुआत पॉलिटिकल एडिटर राजनीतिक संपादक अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग उत्तर प्रदेश टाइम्स परवेज अहमद
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago