होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Hindustan Times से जुड़े उत्कर्ष आनंद, अहम भूमिका निभाते आएंगे नजर

Hindustan Times से जुड़े उत्कर्ष आनंद, अहम भूमिका निभाते आएंगे नजर

उत्कर्ष आनंद को पिछले 14 वर्षों में लीगल अफेयर्स कॉरेस्पोंडेंट और एडिटर के रूप में काम करने का अनुभव है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

हिन्दुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) ने लीगल एडिटर के तौर पर उत्कर्ष आनंद को नियुक्त किया है। आनंद को पिछले 14 वर्षों में लीगल अफेयर्स कॉरेस्पोंडेंट और एडिटर के रूप में काम करने का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और वेब के लिए देश की कुछ बड़ी लीगल स्टोरीज और अहम केसेज को कवर किया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट रहे आनंद ने 2006 में ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (Press Trust of India) से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) में भी काम किया है, जहां उन्होंने मुख्य तौर पर सुप्रीम कोर्ट को कवर किया। इसके बाद उन्होंने  सीएनuएन-न्यूज18 (CNN-News18) अपना योगदान दिया और फिर यहां से एचटी में आ गए, यहां भी उन्होंने लीगल कवरेज की जिम्मेदारी संभाली है।

एचटी में, वे सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाई को कवर करेंगे, दिल्ली में स्थित कानूनी मामलों के संवाददाता के तौर पर काम करेंगे, साथ ही देश के कानूनी कवरेज को भी सुव्यवस्थित करेंगे। अब्राहम थॉमस, जो सुप्रीम कोर्ट को कवर करते हैं और ऋचा बांका, जो दिल्ली हाई कोर्ट को कवर करती हैं, अब आनंद को रिपोर्ट करेंगी। वहीं निचली अदालतों को कवर करने के लिए एक संवाददाता को नियुक्त किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

 


टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स लीगल एडिटर उत्कर्ष आनंद
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago