होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क18 को अलविदा कहने के बाद अब बसंत धवन इस कंपनी में बने CEO

नेटवर्क18 को अलविदा कहने के बाद अब बसंत धवन इस कंपनी में बने CEO

इस नियुक्ति से पहले धवन नेटवर्क18 में ‘सीएनएन न्यूज18’, ‘सीएनबीसी टीवी18’, ‘सीएनबीसी आवाज’ और ‘सीएनबीसी बाजार’ चैनल्स का नेतृत्व कर रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश की जानी-मानी स्पोर्ट्स मार्केटिंग और मैनेजमेंट कंपनी ‘ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी मीडिया’ (TCM) ने बसंत धवन को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में बसंत धवन कंपनी के सभी मौजूदा बिजनेस वर्टिकल्स (स्पोर्ट्स कंसल्टेंसी, डोमेस्टिक लीग राइट्स, एथलीट रिप्रजेंटेशन, स्पॉन्सरशिप मैनेजमेंट और ईवेंट ऑपरेशंस आदि) के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स में कंपनी के लिए स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रैटेजी को विकसित करने और उसे लागू करने के साथ ही नए बिजनेस लाइन को चलाने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।

इस बारे में ‘ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी मीडिया’ के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश शर्मा का कहना है, ‘बसंत धवन को ब्रॉडकास्ट बिजनेस का काफी अनुभव है और हमें अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने और विविधता लाने में बसंत धवन के अनुभव का काफी लाभ मिलेगा।’

वहीं, अपनी नियुक्ति के बारे में बसंत धवन का कहना है, ‘‘नेटवर्क18’ में  अंग्रेजी और बिजनेस न्यूज चैनल में सीईओ के पद पर जिम्मेदारी निभाने के बाद मैं स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में जाने के लिए काफी उत्सुक हूं। मैं कंपनी के विजन को आगे बढ़ाने में अपनी पूरी सहभागिता निभाने के लिए तत्पर हूं। कंपनी करीब तीन दशक से स्पोर्ट्स के बिजनेस में है और अपनी अद्वितीय सेवाएं प्रदान कर रही है। यह बिजनेस को आगे बढ़ाने और मार्केटिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्रैंड्स की मदद कर रही है। यह आज के खेल प्रशंसकों की मांग और बदलती खपत के अनुरूप खेल के क्षेत्र में नए अवसरों को देख रही है।’

बता दें कि धवन को मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलिकॉम, ऑटो आदि क्षेत्रों में प्रमुख पदों पर काम करने का बीस साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने आईआईएम, कोलकाता से मैनेजमेंट की डिग्री ली है। अपनी इस नियुक्ति से पूर्व वह ‘नेटवर्क18’ (Network18) के अंग्रेजी और बिजनेस न्यूज चैनल के सीईओ (CEO) के पद पर काम कर रहे थे और ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18), ‘सीएनबीसी टीवी18’ (CNBC TV18), ‘सीएनबीसी आवाज’(CNBC Awaaz), ‘सीएनबीसी बाजार’ (CNBC Bazaar) चैनल्स का नेतृत्व कर रहे थे।

इससे पहले वह ‘स्टार स्पोर्ट्स’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और हेड (Emerging Sports) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने भारतीय दर्शकों के लिए प्रीमियम स्पोर्ट्स लीग जैसे इंग्लिश प्रीमियर लीग, ग्रैंड स्लैम्स स्थापित करने के अलावा नई घरेलू लीग जैसे- प्रो कबड्डी, इंडियन सुपर लीग, प्रीमियर बैडमिंटन लीग शुरू की थीं। ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से पूर्व बसंत धवन ‘वोडाफोन इंडिया’ के साथ जुड़े हुए थे। यहां वह जनरल मैनेजर के रूप में मीडिया संबंधी कार्यों का नेतृत्व कर रहे थे।


टैग्स नेटवर्क18 सीईओ बसंत धवन ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी मीडिया टीसीएम
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago