होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रवि प्रकाश की विदाई के बाद अब इनके कंधों पर होगी ‘TV9’ के सीईओ की जिम्मेदारी

रवि प्रकाश की विदाई के बाद अब इनके कंधों पर होगी ‘TV9’ के सीईओ की जिम्मेदारी

दो दिनों तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद रवि प्रकाश ने नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भेजा अपना इस्तीफा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार रवि प्रकाश के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज होने के एक दिन बाद आखिर उन्हें ‘टीवी9’ चैनल के सीईओ के पद से जाना ही पड़ा। ‘टीवी9’ नेटवर्क में सबसे बड़ी शेयरधारक आलंद मीडिया कंपनी (Alandha Media Company) ने रवि प्रकाश की जगह महेंद्र मिश्रा को अंतरिम तौर पर नया सीईओ बनाया है। इसके अलावा ‘टीवी9’ में पूर्णकालिक निदेशक और सीएफओ एमकेवीएन मूर्ति को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। बताया जाता है कि रवि प्रकाश ने अपना इस्तीफा नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भेज दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि साइबर क्राइम पुलिस ने रवि प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी और फंड में हेराफेरी का मामला दर्ज किया है और गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि, इसके एक दिन बाद रवि प्रकाश ने लाइव होकर इन खबरों को बेबुनियाद बताया था।

रवि प्रकाश का कहना था कि वे अभी भी ‘टीवी9’ के सीईओ हैं और वहीं के कार्यालय से लाइव होकर अपनी बात कह रहे हैं। अब खबर है कि रवि प्रकाश की जगह अंतरिम तौर पर महेंद्र मिश्र को नया सीईओ बनाया गया है। बताया जाता है कि चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार सिंगा राव नए सीईओ का सहयोग करेंगे।


टैग्स सीईओ टीवी9 एसोसिएट ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड रवि प्रकाश आलंद मीडिया कंपनी सिंगा राव महेंद्र मिश्रा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago