होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की मौत, परिजनों का आरोप- 40,000 एडवांस न जमा करने पर अस्पताल ने की लापरवाही

पत्रकार की मौत, परिजनों का आरोप- 40,000 एडवांस न जमा करने पर अस्पताल ने की लापरवाही

महाराष्ट्र के पुणे शहर में बुधवार को एक निजी चैनल के पत्रकार की कोरोना से मौत हो गई। पत्रकार का नाम पांडुरंग रायकर था

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

महाराष्ट्र के पुणे शहर में बुधवार को एक निजी चैनल के पत्रकार की कोरोना से मौत हो गई। पत्रकार का नाम पांडुरंग रायकर था और वे मराठी न्यूज चैनल ‘टीवी9 मराठी’ में कॉरेस्पोंडेंट थे।

पत्रकार के परिजनों का आरोप है कि पांडुरंग को जम्बो कोविड सेंटर से पुणे के ही दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करना था, लेकिन न तो समय पर कार्डियक एंबुलेंस उपलब्ध हुई और न ही अस्पताल में बेड उपलब्ध हुआ, जिसके चलते उनकी मौत हुई है। इस घटना ने पुणे शहर की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पांडुरंग रायकर की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन वह पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए बिना ही निकल गए। वहीं दूसरी तरफ पुणे शहर के महापौर ने यह स्वीकार किया है कि प्रशासन की दुर्व्यवस्था की वजह से पांडुरंग की मौत हुई।

पांडुरंग 42 वर्ष के थे और बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पांडुरंग के परिवार में उनकी पत्नी एक बेटा, बेटी और मां- बाप हैं। पांडुरंग के मौत के लिए सरकारी कार्यप्रणाली सबसे ज्यादा जिम्मेदार है।

पांडुरंग 20 अगस्त को ठंडी और बुखार की शिकायत के बाद डॉक्टर से मिले। उनकी 27 अगस्त को कोरोना की जांच की गई जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। दूसरे ही दिन 28 अगस्त को पांडुरंग रायकर अहमदनगर जिले के कोपरगांव अपने गांव गए थे। गांव में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। लिहाजा उन्होंने कोपरगांव में ही एंटीजन टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार 30 अगस्त की रात एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें इलाज के लिए पुणे लाया गया। पुणे के पत्रकारों ने पांडुरंग के परिवार के साथ बातचीत करने के बाद उन्हें इलाज के लिए कोविड सेंटर में भर्ती करवाया। पुणे के जंबो हॉस्पिटल के आईसीयू में पांडुरंग का इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं था। बीते मंगलवार 1 सितंबर के दिन उनका ऑक्सीजन लेवल घटकर 78 तक पहुंच गया। जंबो हॉस्पिटल से दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कार्डियक एम्बुलेंस की जरूरत थी। लिहाजा उन्हें कोविड सेंटर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में ले जाने के लिए समय पर कार्डियक ऐम्बुलेंस नहीं मिली। रात में एक एम्बुलेंस मिली भी, तो उसका वेंटिलेटर ही खराब था। कुछ समय बाद जब दूसरी एम्बुलेंस मिली तो उसमें डॉक्टर नहीं थे, तब तक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो चुकी थी।

अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जो देरी हुई उसके कारण उनका निधन हुआ। परिजनों का कहना है कि निजी अस्पताल ने उन्हें 40,000 रुपए एडवांस जमा करने तक भर्ती करने से मना कर दिया। बहुत कोशिशों के बाद जिला कलेक्टर और तहसीलदार से संपर्क साधा गया, जिनके हस्तक्षेप के बाद पांडुरंग को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि इसमें दो घंटे लग गए। इस दौरान उनकी तबियत और बिगड़ गई। हालांकि इस बीच इलाज में देरी के कारण पत्रकार ने दम तोड़ दिया। फिलहाल महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंबई ने सरकार से मांग की है कि दिवंगत पत्रकार पांडुरंग रायकर के परिजनों को सरकार की ओर से 50 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए। 4 जून 2020 को स्वस्थ मंत्री राजेश टोपे ने खामगांव में एक कोविड सेंटर के उद्घाटन के वक्त कहां था कि सरकार ने पत्रकारों को भी बीमा कवच के दायरे में रखा है, जिस किसी भी पत्रकार की मौत कोरोना से होगी उनके परिवार को यह राशि दी जाएगी।


टैग्स पत्रकार चैनल कोरोना टीवी9 मराठी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago