होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘TV9 भारतवर्ष’ से जुड़े आशुतोष त्रिपाठी, संभालेंगे यह जिम्मेदारी

‘TV9 भारतवर्ष’ से जुड़े आशुतोष त्रिपाठी, संभालेंगे यह जिम्मेदारी

देश के अग्रणी न्यूज नेटवर्क में से एक TV9 ग्रुप से खबर है कि यहां आशुतोष त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के अग्रणी न्यूज नेटवर्क में से एक TV9 ग्रुप से खबर है कि यहां आशुतोष त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। ‘TV9 भारतवर्ष’ में उन्हें उत्तर और पश्चिम बंगाल के लिए सेल्स का वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। अपनी इस भूमिका में, त्रिपाठी रेवन्यू बढ़ाने पर जोर देंगे, साथ ही रेवन्यू के अन्य नॉन-ट्रेडिशनल स्ट्रीम्स के लिए भी काम करेंगे।

अपनी नियुक्ति पर, आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि वह इस मौके को एक चुनौती के रूप में लेने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। जहां न्यूज जॉनर पहले से ही बेहतर स्थिति में है, वहीं TV9 अलग और अनूठे तरीके से नई कहानियों/शो को प्रजेंट करने के लिए तैयार है। चैनल टैग लाइन ‘फिक्र आपकी, परवाह देश की’ के साथ एक नए रूप में दिखाई देगा। ऐसे समय पर जब देश में लॉकडाउन है, COVID-19 महामारी के दौरान TV9 सोशल मैसेजेस और प्रोमोज के जरिए बचाव और सुरक्षा कैसे करें, इसे लेकर अपने दर्शकों को जागरुक कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TV9 के प्रोमो के प्रसारण की सराहना की, जिसमें दिखाया गया था कि 5 अप्रैल को अपने घर/बालकनी को 9 बजे 9 मिनट के लिए रोशन करें।  

त्रिपाठी ने जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। उन्हें मीडिया में सेल्स का 15 से भी ज्यादा वर्षों का अनुभव है। वे इससे पहले ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के साथ जुड़े हुए थे, जहां उन्होंने साढ़े छह साल ऐड सेल्स में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘इंडिया टीवी’, ‘रेडियो मिर्ची’ में भी काम किया है।

 


टैग्स आशुतोष त्रिपाठी
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

42 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

53 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago