होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फाइनेंसियल रूप से TV Today Network के लिए कैसा रहा यह साल, जानें नतीजे
फाइनेंसियल रूप से TV Today Network के लिए कैसा रहा यह साल, जानें नतीजे
31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ का वित्तीय वर्ष 22 का परिचालन से राजस्व 19% बढ़कर 930.10 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 782.98 करोड़ रुपये था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) का वित्तीय वर्ष 22 (FY22) का परिचालन से राजस्व (revenue from operations) 19% बढ़कर 930.10 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 782.98 करोड़ रुपये था।
‘इंडिया टुडे’ (India Today) और ‘आजतक’ (Aajtak) न्यूज चैनल्स के स्वामित्व वाले ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के कुल खर्च में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह 626.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 730.29 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, कुल लाभ भी 39 प्रतिशत बढ़कर 131.17 करोड़ रुपये से 181.72 करोड़ रुपये हो गया है।
टीवी ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस से कंपनी का रेवेन्यू 774.14 करोड़ रुपये से 18% बढ़कर 912.03 करोड़ रुपये हो गया। 198.72 करोड़ रुपये की तुलना में इस सेगमेंट से परिचालन लाभ (Operating profit) 15.47% बढ़कर 229.47 करोड़ रुपये हो गया।
31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए कंपनी का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 214.27 करोड़ रुपये की तुलना में 13% बढ़कर 242.26 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कुल खर्च 175.75 करोड़ रुपये से 17% बढ़कर 205.17 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध लाभ 36.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 35.88 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा।
टीवी ब्रॉडकास्टिंग सेगमेंट से 11.46 फीसदी बढ़ोतरी के साथ कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 211.84 करोड़ रुपये की तुलना में 236.13 करोड़ रुपये दर्ज की गई। इस सेगमेंट से परिचालन लाभ यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 46.48 करोड़ रुपये की तुलना में 40.10 करोड़ रुपये रहा।
एफएम रेडियो बिजनेस से कंपनी का रेवेन्यू 2.43 करोड़ रुपये से 2.5 गुना बढ़कर 6.13 करोड़ रुपये हो गया। इस सेगमेंट में परिचालन घाटे (Operating loss) में 4.18 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी कमी देखी गई।
टैग्स टीवी टुडे नेटवर्क रेवेन्यू राजस्व वित्तीय वर्ष 2022 फाइनेंसियल ईयर फाइनेंसियल रिजल्ट