होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाइव डिबेट शो के दौरान टीवी एंकर के साथ हुआ ये हादसा, वीडियो वायरल

लाइव डिबेट शो के दौरान टीवी एंकर के साथ हुआ ये हादसा, वीडियो वायरल

कोलंबिया में ‘ईएसपीएन’ (ESPN) के स्टूडियो में हुआ हादसा, गनीमत रही कि इस घटना में एंकर को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

दूसरों की खबरें देने वाले पत्रकारों के साथ कभी-कभी ऐसा कुछ घटित हो जाता है कि वे खुद खबरों में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ कोलंबिया में ‘ईएसपीएन’ (ESPN) के स्टूडियो में हुआ। दरअसल, स्टूडियो में डिबेट शो के दौरान पैनल में मौजूद ईएसपीएन के पत्रकार कार्लोस ओर्डूज (Carlos Orduz) पर अचानक से वहां लगा हुआ भारी भरकम टीवी आ गिरा।

गनीमत रही कि इस घटना में कार्लोस ओर्डूज को गंभीर चोटें नहीं आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पत्रकार के सिर पर भारी-भरकम टीवी आकर गिरता है और शो में मौजूद पैनलिस्ट घबरा जाते हैं।  

बाद में ओर्डूज ने ट्विटर पर बयान जारी करके कहा कि वह बिल्‍कुल ठीक हैं और उन्‍हें बस हल्‍की चोटें आई हैं। कार्लोस ने लिखा, 'बीती रात हुई घटना के बाद जिन लोगों ने मेरे बारे में लिखा और मेरे स्‍वस्‍थ होने की कामना की, मैं उन्‍हें बताना चाहता हूं कि मैं बिल्‍कुल ठीक हूं। ईश्‍वर के आशीर्वाद से मेडिकल जांच के बाद कोई दिक्‍कत सामने नहीं आई है।'

टीवी सेट के गिरने के वीडियो को वरिष्‍ठ पत्रकार माइक सिंगटोन ने शेयर किया है। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।

 


टैग्स टीवी एंकर न्यूज एंकर हादसा ईएसपीएन कोलंबिया कार्लोस ओर्डूज
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

31 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago