होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी पत्रकार निशांत चतुर्वेदी के बारे में आई ये खबर
टीवी पत्रकार निशांत चतुर्वेदी के बारे में आई ये खबर
निशांत चतुर्वेदी ने टीवी पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2000 में ‘जी न्यूज’ में बतौर एंकर कम रिपोर्टर से की थी
अभिषेक मेहरोत्रा 6 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के एडिटर और जाने-माने एंकर निशांत चतुर्वेदी ने यहां से बाय बोल दिया है। ‘आजतक’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। निशांत चतुर्वेदी का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
निशांत चतुर्वेदी ने टीवी पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2000 में ‘जी न्यूज’ में बतौर एंकर कम रिपोर्टर से की थी। उसके बाद, उन्होंने ‘दूरदर्शन’ के साथ बतौर एंकर कम करेसपॉन्डेंट काम किया, जहां उन्होंने ‘बीबीसी’ और ‘सीएनएन’ के पत्रकारों से ट्रेनिंग ली। फिर ‘आजतक’ के साथ बतौर एंकर कम प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट जुड़ गये और 2004 का लोकसभा चुनाव कवर किया।
उन्होंने तीन साल ‘सहारा न्यूज’ के लिए भी काम किया और फिर वो ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ पहुंच गये। इसके अलावा वे ‘न्यूज एक्सप्रेस’ में चैनल हेड और ‘न्यूज24’ में एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर/एंकर के साथ ही ‘इंडिया टीवी’ में एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर/एंकर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के मूल निवासी निशांत चतुर्वेदी दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक हैं। उन्होंने अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से बिजनेस इकनॉमिक्स में मास्टर्स की डिग्री ली है।
19 साल से अधिक के पत्रकारिता करियर में निशांत चतुर्वेदी मार्च 2011 में जापान में आई सुनामी, मुंबई में 9/11 को हुए आतंकी हमले, वर्ष 2001 में संसद पर हुए हमले के साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनावों को काफी बेहतरी से कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वे दुनिया की कई जानी-मानी शख्सियतों का इंटरव्यू भी कर चुके हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स आजतक निशांत चतुर्वेदी