होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी टीवी पत्रकार दीपिका यादव
अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी टीवी पत्रकार दीपिका यादव
दीपिका यादव इससे पहले ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
टीवी पत्रकार दीपिका यादव ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के साथ मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर एंकर कम सीनियर करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है।
बता दें कि दीपिका यादव इससे पहले ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में करीब साढ़े तीन साल से सीनियर करेसपॉन्डेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं और सुबह सात बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करती थीं। उन्होंने पिछले दिनों ही यहां से इस्तीफा दे दिया था।
मूल रूप से गुजरात की रहने वाली दीपिका को मीडिया में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। अपनी पढ़ाई-लिखाई गुजरात से करने के बाद उन्होंने ‘नेटवर्क18’ (हैदराबाद) से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। दीपिका पूर्व में ‘एबीपी न्यूज’ और ‘जी न्यूज’ जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में भी काम कर चुकी हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से दीपिका यादव को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स