होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Network पहुंचे टीवी पत्रकार दीपक पालीवाल, मिली यह जिम्मेदारी

Times Network पहुंचे टीवी पत्रकार दीपक पालीवाल, मिली यह जिम्मेदारी

टीवी पत्रकार दीपक पालीवाल ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ को बाय बोल दिया है। इन दिनों वह इस चैनल में सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर (आउटपुट हेड-प्राइम टाइम) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

टीवी पत्रकार दीपक पालीवाल ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) को बाय बोल दिया है। इन दिनों वह इस चैनल में सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर (आउटपुट हेड-प्राइम टाइम) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। दीपक पालीवाल ने अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) की सोशल मीडिया टीम में जॉइन किया है। यहां पर वह बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

मूल रूप से आगरा के रहने वाले दीपक पालीवाल 17 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट, ऑनलाइन और टेलिविजन न्यूज में काम करने का अच्छा अनुभव है। दीपक पालीवाल ने जाने-माने न्यूज एंकर किशोर अजवाणी के प्राइम टाइम लोकप्रिय शो ‘सौ बात की एक बात’ को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह विनोद दुआ, सुमित अवस्थी और आशुतोष जैसे बड़े एंकर्स के प्राइम टाइम शो की प्रोडक्शन टीम में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

दीपक ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में ‘नवभारतटाइमडॉटकॉम’ से की थी, लेकिन इस बीच तुरंत ही रेलवे में चयन होने पर इन्हें परिवार के दबाव में पुणे में रेलवे की नौकरी जॉइन करनी पड़ी। लेकिन पत्रकारिता में गहरी रुचि इन पर इस कदर हावी थी कि इन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़कर फिर से खबरों की दुनिया में कदम रख दिया।

नोएडा में अमर उजाला अखबार में काम करने के अलावा वह ‘चैनल7’, ‘IBN7’, ‘सहारा समय’ नेशनल और ‘न्यूज18 इंडिया‘ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने करीब ढाई साल पहले ‘इंडिया न्यूज’ में बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर जॉइन कर लिया था। बाद में चैनल प्रबंधन ने उन्हें सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर (आउटपुट हेड-प्राइम टाइम) के पद पर प्रमोट कर दिया था।

समाचार4मीडिया की ओर से दीपक पालीवाल को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।  


टैग्स इंडिया न्यूज टाइम्स नेटवर्क दीपक पालीवाल टाइम्स नाउ नवभारत
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago