होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRAI के इस फैसले से ब्राॅडकास्टर्स को मिली राहत

TRAI के इस फैसले से ब्राॅडकास्टर्स को मिली राहत

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नए आदेश से ब्रॉडकास्टर्स और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (डीपीओ) को बड़ी राहत मिली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नए आदेश से ब्रॉडकास्टर्स और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (डीपीओ) को बड़ी राहत मिली है। ट्राई ने नए टैरिफ ऑर्डर (एनटीओ 2.0) को लागू करने की समय सीमा बढ़ा दी है। एनटीओ 2.0 को लागू करने की पहले की समय सीमा 1 दिसंबर 2021 थी।

ट्राई के एडवाइजर अरविंद कुमार द्वारा ब्रॉडकास्टर्स और डीपीओ जैसे डायरेक्ट-टू-होम प्लेटफॉर्म्स और केबल सर्विसेज को भेजे गए 10 नवंबर के एक पत्र में कहा है कि सभी प्रसारकों को नए ढांचे के अनुसार चैनलों के नाम, भाषा और एमआरपी प्रति माह में हुए किसी भी बदलाव की जानकारी 31 दिसंबर 2021 तक देनी होगी।

डीपीओ को 1 फरवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक एनटीओ 2.0 के प्रावधानों के तहत ग्राहकों से नए बुके या चैनलों की सदस्यता का विकल्प प्राप्त करना होगा।

वहीं, ब्रॉडकास्टर्स को 31 दिसंबर 2021 तक ट्राई को नए रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (आरआईओ) जमा करने होंगे और साथ ही चैनल और बुके ऑफरिंग और उनके एमआरपी के बारे में आवश्यक जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होगी। जिन प्रसारकों ने एनटीओ 2.0 के तहत अपने रियो को पहले ही जमा कर दिया है, वे 31 दिसंबर 2021 तक अपने रियो को संशोधित कर सकते हैं।

डीपीओ को पे चैनलों के वितरक खुदरा मूल्य (डीआरपी), पे चैनलों/फ्री-टू-एयर चैनलों के बुके की संरचना और पे चैनलों के बुके की डीआरपी रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 तक देनी होगी, साथ ही साथ अपनी वेबसाइटों पर जानकारी प्रकाशित करनी होगी।

बता दें कि ट्राई ने सभी प्रसारकों और डीपीओ को एनटीओ 2.0 के प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया है और इस आदेश को बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा, साथ ही कहा कि सभी को प्राधिकरण को अनुपालन की रिपोर्ट सौंपना होगा। इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को ब्रॉडकास्टर्स ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने ट्राई को नोटिस जारी किया, जिसमें नए टैरिफ ऑर्डर (NTO 2.0) की संवैधानिकता को बरकरार रखा गया और इसके बाद 7 सितंबर तक ट्राई को अपना जवाब दाखिल करने को कहा। 

बता दें कि ट्राई पहली बार नए टैरिफ ऑर्डर 3 मार्च 2017 में लाया था। इसके बाद ट्राई ने 1 जनवरी 2021 से नए टैरिफ ऑर्डर में संशोधन की घोषणा की थी। ट्राई ने चैनलों के मार्केट कैप को भी 19 रुपए से घटाकर 12 रुपए कर दिया।

नए टैरिफ ऑर्डर के अनुसार ग्राहकों को अपने पसंद के टीवी चैनल चुनने और उसका भुगतान करने की छूट रहेगी। वैसे अभी केबल और अन्य डिस्ट्रीब्यूटर एक पैकेज तैयार करते हैं जिसमें कई चैनल होते हैं और उसी के हिसाब से भुगतान करना होता है। इसमें ग्राहकों को अपनी पसंद के चैनल चुनने की छूट नहीं रहती है।


टैग्स ट्राई नए टैरिफ ऑर्डर एनटीओ 2.0 ब्राॅडकास्टर्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

51 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago