होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस वजह से दूरदर्शन के दर्शकों की संख्या 46% तक हुई कम

इस वजह से दूरदर्शन के दर्शकों की संख्या 46% तक हुई कम

पिछले हफ्ते के उलट इस हफ्ते (16वें हफ्ते) कुल टीवी दर्शकों की संख्या में गिरावट आई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पिछले हफ्ते के उलट इस हफ्ते (16वें हफ्ते) कुल टीवी दर्शकों की संख्या में  गिरावट आई है। पूरे देश में टीवी देखे जाने के कुल समय में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बार्क इंडिया व नील्सन मीडिया द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गई ‘क्राइसिस कंज्प्सन ऑन टीवी एंड स्मार्टफोन’ की रिपोर्ट के छठे एडिशन के मुताबिक 15वें हफ्ते में यह वृद्धि 40 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट में इस हफ्ते की कुछ प्रमुख बातों का भी उल्लेख किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह गिरावट दर्शकों में देखी गई क्योंकि हाल ही में रामायण खत्म हुई तो दूरदर्शन चैनल पर 'उत्तर रामायण' शुरुआत की गई। लिहाजा 16वें सप्ताह में दर्शकों की संख्या में 46% की गिरावट दर्ज की गई।

रामायण के बाद ‘उत्तर रामायण’ धारावाहिक दिखाया जा रहा है, जो राम के राज्याभिषेक और उनके जुड़वां बच्चे लव-कुश पर केंद्रित है। सुबह 9 बजे चैनल पर जो गिरावट दर्ज की गई है, वह ‘उत्तर रामायण’ को रिपीट करने की वजह से है। इसलिए सुबह के दर्शकों का रुख न्यूज, किड्स और म्यूजिक चैनल्स की ओर शिफ्ट हो गया है, जबकि शाम के दर्शक दूसरे जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स या फिर मूवीज चैनल्स की ओर शिफ्ट हो गए हैं। इसके अलावा दर्शक प्राइम टाइम देखना भी पसंद कर रहे हैं। अधिकांश दर्शक जो अन्य जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की ओर शिफ्ट हो गए हैं, उन्होंने पौराणिक नाटकों को प्राथमिकता दी है।

भले ही पिछले हफ्ते की तुलना में न्यूज और मूवीज जॉनर दोनों में भले ही गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन ये जॉनर ही टीवी दर्शकों की संख्या में वृद्धि का प्रमुख कारण हैं। न्यूज जॉनर ने 16वें हफ्ते में 164% की वृद्धि दर्ज की, जबकि 15वें  हफ्ते में 195% की वृद्धि दर्ज की थी। इसी तरह से, मूवीज जॉनर 16वें हफ्ते में 61 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है, जबकि बीते हफ्ते यह बढ़त 67 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी भाषी क्षेत्रों में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की पूरे भारत में सबसे ज्यादा रही है। इस हफ्ते हिंदी भाषी क्षेत्रों में यह बढ़त 31 प्रतिशत हुई है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि 12वें हफ्ते से न्यूज और मूवीज का शेयर कम होना शुरू हो गया है। हालांकि यह अभी भी कोविड-19 से पहले की तुलना में लगभग दोगुना बना हुआ है।


टैग्स दूरदर्शन व्युअरशिप
सम्बंधित खबरें

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

12 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

13 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

14 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

16 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

1 day ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

14 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

14 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

13 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

15 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

16 hours ago