होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TMC ने वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष को राज्यसभा के लिए किया नामित

TMC ने वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष को राज्यसभा के लिए किया नामित

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन उम्मीदवारों में वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष का नाम भी शामिल है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन उम्मीदवारों में वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष का नाम भी शामिल है। इसके अलावा, सुष्मिता देव को एक बार फिर राज्यसभा भेजा जाएगा, तो वहीं मतुआ समुदाय से आने वाली ममता बाला ठाकुर और सांसद नदीमुल हक के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। 

इस दौरान, सागरिका घोष ने ट्वीट कर मैं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर खुशी और सम्मानित महसूस कर रही हूं। भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अदम्य साहस से प्रेरित रहती हूं। संवैधानिक लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता अटल है।

सागरिका घोष जानी-मानी लेखिका और पत्रकार हैं। सागरिका घोष का जन्म 8 नवंबर 1964 को दिल्ली में हुआ। सागरिका जाने-माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई की पत्नी हैं। इनके पिता का नाम भास्कर घोष है और माता का नाम चित्रलेखा घोष। अपने करियर के दौरान, सागरिका ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘आउटलुक’ और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’, सीएनएन-आईबीएन, बीबीसी वर्ल्ड जैसे प्रतिष्ठित संगठनों में काम किया है। सागरिका न्यूज नेटवर्क सीएनएन-आईबीएन में प्राइम टाइम एंकर भी रह चुकी हैं।  

सागरिका घोष की स्कूलिंग दिल्ली के आरके पुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में बैचलर की डिग्री हासिल की। 1987 में इन्हें रोड्स स्कॉलरशिप भी मिला था। इन्होंने मैग्डलेन कॉलेज से आधुनिक इतिहास (मॉर्डन हिस्ट्री) में बैचलर और सेंट स्टीफंस कॉलेज से एम फिल की उपाधि हासिल की।

सागरिका घोष दो उपन्यासों की लेखक भी हैं। उन्होंने 1998 में ‘द जिन ड्रिंकर्स’ और 2004 में ‘ब्लाइंड फेथ’ नाम की किताब भी लिखी है। ‘द जिन ड्रिंकर्स’ नीदरलैंड में भी प्रकाशित हुआ था। इसके बाद घोष ने 2017 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी ‘इंदिरा इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर’ नामक किताब भी लिखी है। इसके बाद 2022 में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के जीवन पर भी एक किताब लिखी थी। पत्रकारिता जगत में सागरिका घोष को उत्कृष्ट योगदान के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल राज्यसभा के 5 सांसदों का छह साल का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है। देश के 15 राज्यों में कुल मिलाकर 56 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। इन रिक्तियों को भरने के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में मतदान से पहले टीएमसी ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल की इन पांच राज्यसभा सीटों में से चार पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा था।


टैग्स पत्रकार पश्चिम बंगाल सागरिका घोष तृणमूल कांग्रेस राज्यसभा चुनाव
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago