होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तूफान पीडितों की मदद के लिए टाइम्स नेटवर्क ने बढ़ाए कदम, की ये पहल
तूफान पीडितों की मदद के लिए टाइम्स नेटवर्क ने बढ़ाए कदम, की ये पहल
चक्रवाती तूफान अम्फान से पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में तबाह हुई बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए राज्य सरकार जोर-शोर से जुटी हुई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
चक्रवाती तूफान अम्फान से पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तबाह हुई बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए राज्य सरकार जोर-शोर से जुटी हुई है। ऐसे में सरकार की मदद के लिए फंड जुटाने व लोगों को जागरूक करने के लिए देश के जाने-माने ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने एक विशेष पहल ‘इंडिया फॉर बंगाल’ (India For Bengal) शुरू की है।
बता दें कि इस तूफान से काफी नुकसान हुअ है। करीब 1.36 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और 10.5 लाख घरों को नुकसान पहुंचा है, वहीं कई लोगों की जान भी चली गई है। राज्य में कई स्थानों पर बिजली और टेलिफोन की लाइनें टूट गई हैं, कई घर तबाह हो गए हैं और तमाम पेड़ उखड़ गए हैं।
ऐसे में टाइम्स नेटवर्क ने ‘India For Bengal’ पहल के तहत राज्य के प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए देश के लोगों से आगे बढ़कर आर्थिक मदद करने की अपील की है। इस पहल के तहत जो लोग आर्थिक मदद करना चाहें वह पश्चिम बंगाल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को फंड दे सकते हैं। इसके लिए ICICI Bank, A/c no 628001041066, IFSC Code - ICI0006280 और MICR code 700229010 जारी किया गया है।
इस पहल के बारे में ‘टाइम्स नेटवर्क’ के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है, ‘पश्चिम बंगाल देश की सांस्कृतिक विरासत का एक केंद्र है। पिछले दिनों में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण यह राज्य और यहां के लोग काफी प्रभावित हुए हैं। ऐसे में बंगाल को पुन: पटरी पर वापस लाने के लिए पूरे देश को एकजुट होकर आगे आने और सपोर्ट करने की जरूरत है। इस पहल के द्वारा हमने लोगों से राहत और पुनर्वास की दिशा में कदम उठाने और योगदान की अपील की है। मुझे पूरा विश्वास है कि सामूहिक प्रयासों से हम तेजी से प्रभावित इलाकों की मदद कर पाएंगे।’
बताया जाता है कि नेशनल लेवल की पहल www.timesnownews.com, TIMES Now और मिरर नाउ के माध्यम से चलेगी, ताकि चक्रवात द्वारा विस्थापित हुए लाखों लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा सहायता प्राप्त की जा सके।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क चक्रवाती तूफान साइक्लोन अंफान फंड