होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Times Network’ ने गौरव धवन को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

‘Times Network’ ने गौरव धवन को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

गौरव धवन को मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने गौरव धवन को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह नेटवर्क के ब्रॉडकास्ट ऐड रेवेन्यू ऑपरेशंस का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही हिंदी, अंग्रेजी व एंटरटेनमेंट चैनल्स और ब्रैंडेड कंटेंट के बुके (bouquet) की मुद्रीकरण रणनीति को आगे बढ़ाएंगे।

गौरव धवन को मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। वर्ष 2005 में ‘टाइम्स नाउ’ को लॉन्च करने वाली कोर टीम का हिस्सा रहे गौरव ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ में अपनी पारी के दौरान ब्रैंड की मार्केट लीडरशिप को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही वह रेवेन्यू और नए अवसरों को बढ़ाने में शामिल रहे हैं।

इस बारे में ‘टाइम्स नेटवर्क’ के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है, ‘गौरव की पृष्ठभूमि और निरंतर विकास को बढ़ावा देने वाले उनके अथक परिश्रम को देखते हुए उन्हें मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह हमारी मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाते रहेंगे।’

अपनी नई भूमिका के बारे में गौरव धवन का कहना है, ‘मैं इस पारी को संभालने के लिए काफी उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं टाइम्स नेटवर्क से 17 वर्षों से अधिक समय से जुड़ा हुआ हूं और पिछले कुछ वर्षों में नेटवर्क की सराहनीय वृद्धि को देखकर काफी खुश हूं।’


टैग्स न्यूज चैनल पत्रकारिता एंकर टाइम्स नेटवर्क इस्तीफा जर्नलिस्ट न्यूज18 इंडिया समाचार4मीडिया न्यूज एंकर हिंदी पत्रकारिता चीफ रेवेन्यू ऑफिसर न्यूज हिंदी न्यूज खबर नियुक्ति समाचार जॉइनिंग मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ गौरव धवन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago