होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स समूह ने आशीष सहगल को ‘Times Television Network’ का CEO किया नियुक्त

टाइम्स समूह ने आशीष सहगल को ‘Times Television Network’ का CEO किया नियुक्त

इसके साथ ही वह चीफ ग्रोथ ऑफिसर (Media & Entertainment) के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शुमार ‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group) ने आशीष सहगल को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (टाइम्स टेलिविजन नेटवर्क) और चीफ ग्रोथ ऑफिसर (Media & Entertainment) के पद पर नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति एक दिसंबर 2025 से प्रभावी होगी। वह नोएडा से अपना कामकाज संभालेंगे। बता दें कि समाचार4मीडिया ने सबसे पहले यह खबर ब्रेक की थी।

यह भी पढ़ें: Times TV Network में जल्द CEO बन सकते हैं आशीष सहगल

इस बारे में टाइम्स ग्रुप की ओर से जारी इंटरनल नोट में कहा गया है, ‘आशीष सहगल ‘द टाइम्स ग्रुप’ के ग्रुप सीईओ श्री एन. सुब्रमणियन के मार्गदर्शन में काम करेंगे। हम रोहित गोपाकुमार के प्रति अपनी हार्दिक सराहना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अंतरिम अवधि के दौरान दृढ़ नेतृत्व प्रदान किया, बिजनेस की निरंतरता सुनिश्चित की और टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के लिए एक महत्वपूर्ण समय में विकास की गति बनाए रखी। रोहित डिजिटल, WWM और इवेंट्स बिज़नेस के साथ-साथ अपने अधीन अन्य प्रमुख पहलों का नेतृत्व जारी रखेंगे। इसके अतिरिक्त, वे हेल्थकेयर और पिकलबॉल जैसे नए क्षेत्रों में हमारी रणनीतिक पहल को आगे बढ़ाने पर और अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।’

इस नोट में यह भी कहा गया है, ‘सीईओ के रूप में अपनी भूमिका में आशीष हमारे टेलीविजन चैनलों (न्यूज और एंटरटेनमेंट) की वृद्धि और रणनीतिक दिशा का नेतृत्व करेंगे। प्लेटफॉर्म्स के बीच सामंजस्य को आगे बढ़ाएंगे और मीडिया परिदृश्य में नेटवर्क की नेतृत्वकारी स्थिति को और मजबूत करेंगे। चीफ ग्रोथ ऑफिसर (मीडिया एवं एंटरटेनमेंट) के रूप में वह विकास के अवसरों और नए राजस्व स्रोतों की पहचान करेंगे, रणनीतिक साझेदारियां स्थापित करेंगे, विविधीकरण और नवाचार एजेंडा को आकार देंगे तथा मौजूदा और उभरती परिसंपत्तियों से मूल्य सृजित करेंगे।’

बता दें कि आशीष सहगल को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। नवंबर 2025 तक आशीष सहगल ZEE में ब्रॉडकास्ट और डिजिटल के चीफ ग्रोथ ऑफिसर थे। वहां उन्होंने टीवी चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म Zee5 और स्पेशल IPs के जरिए कंपनी की टॉप लाइन ग्रोथ को मजबूती दी। मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले सहगल ZEE के रेवेन्यू मॉडल को एकीकृत और प्लेटफॉर्म-एग्नॉस्टिक बनाकर बड़े बदलाव ला चुके हैं। वह ILT20 क्रिकेट लीग के बिजनेस हेड भी रहे और 2015 से 2020 के बीच Zee Unimedia के COO के तौर पर ZEEL और ZMCL के लिए तेज रेवेन्यू ग्रोथ दिलाई।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

11 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

37 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

22 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago