होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Bridge में विरल जानी का कद बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी

Times Bridge में विरल जानी का कद बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी

इस पदोन्नति से पहले विरल जानी कंपनी में फरवरी 2018 से सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (Investment Operations) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘द टाइम्स ग्रुप’(The Times Group) की स्ट्रैटेजिक, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट और पार्टनरशिप शाखा ‘टाइम्स ब्रिज’ (Times Bridge) ने विरल जानी को एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और कंट्री हेड (इंडिया) के पद पर प्रमोट किया है। विरल जानी ने फरवरी 2018 में इस कंपनी को जॉइन किया था। इससे पहले वह यहां पर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (Investment Operations) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

वह मुंबई से अपना कामकाज देखते हैं और देश भर में फैली साझेदार कंपनियों के इनोवेटिव नेटवर्क के माध्यम से भारत में टाइम्स ब्रिज के बढ़ते निवेश पोर्टफोलियो की सफलता के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ‘टाइम्स ब्रिज’ के पोर्टफोलियो में Uber, Airbnb, Coursera, Houzz, MUBI, Thrive, Vice, Business Insider और The Weather Channel आदि शामिल हैं।

जानी को मीडिया और टेक्नोलॉजी में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। कंज्यूमर टेक, टेलीविज़न ब्रॉडकास्टिंग, डिजिटल, सोशल मीडिया और मीडिया प्लानिंग में कई चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स में उनकी अहम भूमिका रही है।

‘टाइम्स ब्रिज’ से पहले जानी भारत में ‘ट्विटर‘ की शुरुआती लीडरशिप टीम का हिस्सा थे। इस भूमिका में उन्होंने पूरे भारत में ‘ट्विटर‘ के लिए स्ट्रैटेजिक और मीडिया पार्टनरशिप का नेतृत्व किया। उन्होंने भारत में ट्विटर के लिए वीडियो और सामग्री मुद्रीकरण (content monetisation) सहित कई नई पहलों/उत्पादों को लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह भारत में ‘एनडीटीवी‘, ‘डिज्नी‘, ‘वायकॉम‘, ‘टाइम्स टेलिविजन‘ और ‘ग्रुपएम‘ जैसे प्रमुख मीडिया हाउसेज की लॉन्चिंग और ग्रोथ से जुड़े हुए थे।


टैग्स टाइम्स ग्रुप विरल जानी टाइम्स ब्रिज
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago