होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया में हुआ ये संगठनात्मक बदलाव
Zee मीडिया में हुआ ये संगठनात्मक बदलाव
जी मीडिया कॉरपोरेशन (ZMCL) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जी मीडिया कॉरपोरेशन (ZMCL) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की गई है। इस नए ढांचे के तहत, सभी डिजिटल हेड्स अब सीईओ करण अभिषेक सिंह को रिपोर्ट करेंगे। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।
इस संदर्भ में जी मीडिया ने सभी एम्प्लॉयीज को सूचित किया कि फैक्टशीट्स और अन्य संबंधित दस्तावेजों की सभी स्वीकृतियां अब करण अभिषेक सिंह के माध्यम से पास की जाएंगी। कंपनी ने यह भी कहा कि सभी संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा और स्वीकृति सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे इस प्रक्रिया में कोई देरी न हो।
यह कदम संगठन के अंदर एक समन्वित और सुचारु बदलाव को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस बदलाव के तहत, संगठनात्मक संरचना को अधिक प्रभावी और कुशल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
कंपनी ने इस बदलाव में सभी एम्प्लॉयीज के सहयोग की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि यह बदलाव सुचारू रूप से लागू होगा।
टैग्स करण अभिषेक सिंह जी मीडिया कॉरपोरेशन