होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया, बॉलिवुड में किस बात का फायदा उठा रहा है मीडिया

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया, बॉलिवुड में किस बात का फायदा उठा रहा है मीडिया

विजिनरी टॉक सीरीज के तहत जाने-माने फिल्म अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘गवर्नेंस नाउ’ के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ विशेष बातचीत में तमाम पहलुओं पर अपने विचार रखे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

जाने-माने बॉलिवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि बॉलिवुड में एकता नहीं है और मीडिया इसका फायदा उठा रहा है। ‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance Now) के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ एक बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा का यह भी कहना था, ‘इंडस्ट्री से जुड़े लोग अथवा उनके समर्थक कुछ सामान्य हितों के लिए तो कभी-कभी एक साथ आ सकते हैं, लेकिन विवाद की स्थिति में वे इसमें शामिल होना नहीं चाहते हैं। मैं आलोचना नहीं कर रहा हूं, हो सकता है कि ऐसा किसी भय के कारण हो अथवा वे किसी को परेशान न करने का उनका अपना नजरिया हो सकता है। लेकिन सही मायनों में बॉलिवुड में एकता, दोस्ती, सौहार्द अथवा आपसी प्रेम नहीं है।’

पब्लिक पॉलिसी प्लेटफॉर्म पर ‘विजिनरी टॉक सीरीज’ (Visionary Talk series) के तहत होने वाले इस वेबिनार के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का यह भी कहना था कि एकता, आपसी सम्मान, प्यार और दोस्ती यहां सीमित है और सिर्फ ऑनस्क्रीन दिखाई देती है। जबकि वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं है। इसका उदाहरण देते हुए इस दिग्गज फिल्म स्टार ने कहा, ‘भारत रत्न व ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित जाने-मान फिल्म डायरेक्टर, लेखक और संगीतकार सत्यजीत रे का जब निधन हुआ था तो मुंबई के महबूब स्टूडियो में एक शोक सभा रखी गई थी। मैं यह देखकर हैरान रह गया कि 70 लोग भी वहां मौजूद नहीं थे और कोई भी फिल्म स्टार दिवंगत फिल्म निर्माता को श्रद्धांजलि देने नहीं आया था।’

बॉलिवुड से जुड़े लोगों के खिलाफ मीडिया ट्रायल के विरोध में दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए तमाम फिल्म स्टार और प्रड्यूसर्स के एक साथ मिलकर कदम उठाने के बारे में सिन्हा ने कहा, ‘मैंने सुना है कि इंडस्ट्री के तमाम लोग एक साथ आगे आए हैं और कुछ न्यूज चैनल्स के खिलाफ आवाज उठाई है। इस बारे में मैं कहना चाहूंगा- बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते। मैं चाहता हूं कि यह एकता बनी रहे, लेकिन प्राय: ऐसा होता नहीं है और वे (मीडिया) इसका फायदा उठाते हैं। पहले ये लोग राजनेताओं का पीछा करते थे।’

उन्होंने कहा कि हालांकि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग डर या किसी अन्य कारण से खुले तौर पर एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए आगे नहीं आते हैं, वास्तव में वे काफी सरल हैं।  

इसके साथ ही न्यूज चैनल्स पर निशाना साधते हुए इस दिग्गज अभिनेता ने कहा कि तमाम न्यूज चैनल्स द्वारा लगातार शालीनता की सीमाओं का उल्लंघन किया जा रहा है। सनसनीखेज बनाने के लिए मुद्दे को रबर की तरह खींचा जाता है। शत्रुघ्न सिन्हा के अनुसार, ‘यहां काफी निंदा और अनादर होता है। कुछ न्यूज चैनल्स उंगलियां उठाते हैं, फटकार लगाते हैं और चैनल पर अपने गेस्ट से इस तरह पेश आते हैं जैसे कि वे उनके एम्प्लीज हों। कई न्यूज कार्यक्रमों में चीखना-चिल्लाना और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के कारण तमाम लोगों ने न्यूज चैनल की ओर से मिलने वाले आमंत्रणों को स्वीकार करना बंद कर दिया है। आखिर अपमान सहने के लिए वहां कौन जाना चाहेगा?’

फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग स्कैंडल के बारे में सिन्हा ने कहा कि तमाम इंड्स्ट्री में बुरे लोग हैं, लेकिन सभी लोगों को एक ही तराजू पर तौलना सही नहीं है। तमाम अच्छे लोग भी हैं। उन्होंने कहा कि चैनल्स सबक सीख रहे हैं और धीरे-धीरे व निश्चित रूप से बदलेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा के अनुसार,‘कई मीडिया हाउस, राजनीतिक दल या राजनेताओं द्वारा एजेंडा सेट किया जाता है और यह प्रचार अथवा विरोधी प्रचार का संगम होता है।’  उन्होंने कहा कि न्यूज एंटरटेनमेंट को खुद अपने आप में बदलाव लाना होगा।  


टैग्स बॉलिवुड अभिनेता गवर्नेंस नाउ कैलाशनाथ अधिकारी विजिनरी टॉक फिल्म स्टार फिल्म एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago