होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीय व वैश्विक मीडिया को नया आकार दे रहे हैं उदय शंकर की लीडरशिप में ‘निखरे’ ये धुरंधर

भारतीय व वैश्विक मीडिया को नया आकार दे रहे हैं उदय शंकर की लीडरशिप में ‘निखरे’ ये धुरंधर

‘स्टार इंडिया’ में अपने कार्यकाल के दौरान उदय शंकर ने न केवल उन्हें अवसर दिए, बल्कि उन्हें तराशा, चुनौती दी और इस तरह निखारा कि वे इंडस्ट्री के लीडर्स बनें।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

एक समय पत्रकार रहे, अब ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के दिग्गज और वर्तमान में ‘जियोस्टार’ (JioStar) के वाइस चेयरमैन उदय शंकर न सिर्फ भारत की सबसे प्रभावशाली मीडिया कंपनियों में से एक के प्रमुख रहे हैं, बल्कि उन्होंने ऐसे प्रोफेशनल्स की एक सशक्त पीढ़ी तैयार की है, जो आज डिजिटल, ब्रॉडकास्ट, खेल और वैश्विक टेक प्लेटफॉर्म्स पर इंडस्ट्री को नया आकार दे रहे हैं।

इनमें से कई प्रोफेशनल्स मीडिया जगत में बाहरी थे, लेकिन उनके भीतर जिज्ञासा थी, सीखने की ललक थी और जोखिम उठाने का साहस था। ‘स्टार इंडिया’ में अपने कार्यकाल के दौरान उदय शंकर ने न केवल उन्हें अवसर दिए, बल्कि उन्हें तराशा, चुनौती दी और इस तरह निखारा कि वे इंडस्ट्री के लीडर्स बनें।

आज ये लोग दुनिया की सबसे प्रभावशाली मीडिया और टेक कंपनियों में CEO, ग्लोबल हेड, फाउंडर और प्रमुख निर्णयकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। आइए नज़र डालते हैं उन लीडर्स पर, जो कभी ‘उदय शंकर सिस्टम’ में बाहरी के तौर पर आए और अब मीडिया के अगले दौर की दिशा तय कर रहे हैं।

संजोग गुप्ता- नई भूमिका: CEO, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) | नियुक्ति तिथि: 7 जुलाई, 2025
फिलहाल जियोस्टार में स्पोर्ट्स और लाइव एक्सपीरियंस के CEO रहे संजोग गुप्ता अब ICC के CEO बन गए हैं। यह उनके करियर का एक वैश्विक मुकाम है, जो स्टार इंडिया में शंकर के मार्गदर्शन में विकसित हुआ। 2010 में स्टार से जुड़ने से पहले उन्होंने ‘द ट्रिब्यून’, टीवी टुडे नेटवर्क, एबीपी और एनडीटीवी में काम किया। 2020 में वे स्टार स्पोर्ट्स के CEO बने और भारत में खेल प्रसारण को नए मायनों में परिभाषित किया।

संजय गुप्ता- वर्तमान पद: प्रेसिडेंट, एशिया पैसिफिक (Google)
2009 में COO के रूप में स्टार इंडिया से जुड़ने वाले संजय गुप्ता 2016 में इसके मैनेजिंग डायरेक्टर बने। उनके नेतृत्व में हॉटस्टार का विस्तार और स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट व रीजनल कंटेंट का समावेश देखने को मिला। 2020 से 2024 तक गूगल (APAC) में उन्होंने टेक और मीडिया के मेल को आगे बढ़ाया।

गौरव बनर्जी- वर्तमान पद: मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया
न्यूज रूम से निकले गौरव बनर्जी ने स्टार प्लस, हॉटस्टार और नेटवर्क के रीजनल ब्रैंड्स को नई ऊंचाई दी। स्टार में 16 वर्षों तक रहे और कंटेंट से लेकर स्ट्रैटेजी तक कई अहम भूमिकाएं निभाईं। 2024 में उन्होंने सोनी इंडिया की कमान संभाली।

किरण मणि- वर्तमान पद: CEO-डिजिटल, जियोस्टार
2024 के अंत में स्टार-जियो विलय के समय किरण मणि जियोस्टार से जुड़े। इससे पहले वे वायकॉम18 के CEO थे और गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में भी काम कर चुके थे। पारंपरिक ब्रॉडकास्ट की पृष्ठभूमि नहीं होने के बावजूद उन्होंने इस इंडस्ट्री में तेज़ी से कदम जमाया।

अजीत मोहन- वर्तमान पद: चीफ बिजनेस ऑफिसर, Snap Inc.
हॉटस्टार के फाउंडिंग सीईओ (2012–2014) रहे अजीत मोहन ने मेटा इंडिया का नेतृत्व किया और अब Snap में वैश्विक व्यवसाय संभाल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल से करियर की शुरुआत कर उन्होंने स्ट्रैटेजिक सोच और डिजिटल इनोवेशन का मिश्रण उदय शंकर की टीम में सीखा।

ईशान चटर्जी- नई भूमिका: CEO- Sports, जियोस्टार
2024 में CBO- Sports Revenue, SMB & Creators के रूप में जियोस्टार से जुड़े ईशान अब संजोग गुप्ता की जगह CEO- Sports बने हैं। 2016 से 2024 तक YouTube इंडिया में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया, जिसमें क्रिएटर ग्रोथ और कंटेंट विस्तार शामिल था।

मोनिका शेरगिल- वर्तमान पद: वाइस प्रेजिडेंट- कंटेंट, Netflix इंडिया

2019 से Netflix इंडिया में मूल कंटेंट की जिम्मेदारी संभाल रहीं मोनिका पहले वूट (Viacom18), स्टार, सोनी और जी में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। 2018 में उन्होंने जियो स्टूडियोज़ के साथ भी कुछ समय काम किया।

सुशांत श्रीराम- वर्तमान पद: हेड ऑफ मार्केटिंग एंड SVOD, जियोस्टार
एमेजॉन प्राइम वीडियो इंडिया में मार्केटिंग और सब्सक्रिप्शन नेतृत्व करने के बाद, Xiaomi और HolidayIQ जैसी कंपनियों में अनुभव ले चुके श्रीराम अब जियोस्टार के डिजिटल और ब्रॉडकास्ट दोनों के मार्केटिंग विजन को दिशा दे रहे हैं।

गायत्री यादव- वर्तमान पद: ग्रुप CMO और EVP, स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज
2011 से 2019 तक स्टार इंडिया की ब्रैंड स्ट्रैटेजी को आकार देने वालीं गायत्री अब रिलायंस समूह की प्रमुख मार्केटिंग रणनीतिकार हैं। पानी फाउंडेशन की बोर्ड मेंबर भी हैं।

आकाश सक्सेना- वर्तमान पद: CTO, जियोस्टार
डिज़्नी+हॉटस्टार के टेक्नोलॉजी ढांचे को खड़ा करने वाले सक्सेना अब जियोस्टार के टेक्नोलॉजी प्रमुख हैं। उन्होंने पहले वायकॉम18, क्राफ्ट्सविला और टाइनीऑल में CTO की भूमिका निभाई।

गौतम ठाकुर- वर्तमान पद: ग्लोबल CEO – एडटेक, Prosus
स्टार स्पोर्ट्स के नेतृत्व के बाद ईबे इंडिया और लिविंगसोशल जैसे प्लेटफॉर्म्स का नेतृत्व किया। 2023 में Prosus के साथ एडटेक की दुनिया में लौटे।

नितिन कुकरेजा- वर्तमान पद: CEO, Allen
हॉटस्टार पर लाइव स्पोर्ट्स इनोवेशन और ISL की नींव रखने वाले कुकरेजा अब कोचिंग दिग्गज Allen के CEO हैं, जहाँ वे एजुकेशन सेक्टर में मीडिया को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

प्रतीक गर्ग- वर्तमान पद: मैनेजिंग डायरेक्टर, Marigold Park Capital Advisers
स्टार-डिज़्नी टीम का हिस्सा रहे प्रतीक गर्ग अब मीडिया-टेक वेंचर्स में इनवेस्टमेंट रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं।

दीपक जैकब- वर्तमान पद: प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट अफेयर्स और जनरल काउंसल, ड्रीम स्पोर्ट्स
13 साल तक स्टार इंडिया में कानूनी और नीति पक्ष संभालने के बाद अब ड्रीम स्पोर्ट्स में रणनीतिक और रेगुलेटरी भूमिका निभा रहे हैं।

अमित चोपड़ा- वर्तमान पद: सह-संस्थापक, Avanzia Global Pvt. Ltd.
2013 में स्टार इंडिया से जुड़े और रेवेन्यू ग्रोथ में योगदान दिया। अब अपना नया वेंचर Avanzia शुरू किया है, जो रणनीतिक परामर्श और उद्यमिता की दिशा में कदम है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago