होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अगर नहीं दे पाए थे वोट, तो ये खबर आपके काम की है

अगर नहीं दे पाए थे वोट, तो ये खबर आपके काम की है

पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव के तहत सात चरणों में हुई थी वोटिंग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव के तहत सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में अपने वोटिंग अधिकार का प्रयोग किया और भाजपा को स्पष्ट बहुमत से जीत मिली। लेकिन, बड़ी संख्या में ऐसे भी वोटर्स रहे, जो किसी न किसी कारण से अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए।

ऐसे में अब अंग्रेजी के प्रमुख अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Times Of India) ने उन लोगों के लिए एक नई पहल शुरू की है, जो वोट देने से वंचित रह गए हैं। ‘लॉस्ट वोट्स’ (LOST VOTES) के नाम से शुरू इस मुहिम के बारे में अखबार का कहना है कि जिन लोगों ने वोट नहीं दिए, उनकी गिनती भी होनी चाहिए। अभी भी तक करीब नब्बे लाख लोग इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। 

दरअसल, इस पूरी कवायद का उद्देश्य यह है कि सरकार कानून में आवश्यक बदलाव कर उन लोगों को देश में कहीं से भी वोट करने का अधिकार दे, जो किसी न किसी वजह से अपने गृहजनपद से दूर रह रहे हैं और वोट करने के लिए वहां नहीं आ सकते हैं।

इस पहल के बारे में अखबार ने अपने पहले पेज पर पूरी जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि वहां दिए गए लाल रंग के एक पॉइंट पर अपनी बायीं उंगली के नाखून को रगड़ें और जब उस पर लाल रंग का निशान आ जाए तो उसकी फोटो खींचकर #Lostvotes के साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दें, जिससे छूट गए प्रत्येक वोट की गिनती की जा सके।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी इस पहल के बारे में और ज्यादा जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए

 


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया चुनाव मतदान नई पहल लॉस्टवोटर्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago