होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिलायंस ADA समूह ने इस बड़े पद पर पारुल शर्मा को किया नियुक्त

रिलायंस ADA समूह ने इस बड़े पद पर पारुल शर्मा को किया नियुक्त

पूर्व में रूपर्ट मर्डोक के ‘स्टार इंडिया’ (Star India) में करीब 15 साल तक कम्युनिकेशंस स्ट्रैटेजी का नेतृत्व कर चुकी हैं पारुल शर्मा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी' (Reliance Anil Dhirubhai Ambani) ग्रुप ने पारुल शर्मा को ग्रुप प्रेजिडेंट के पद पर नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति 20 जून 2023 से प्रभावी होगी। वह दिल्ली से अपना कामकाज देखेंगी। बता दें कि इससे पहले करीब 40 साल तक एंथोनी जेसुदासन उर्फ टोनी जेसुदासन रिलायंस समूह का सार्वजनिक चेहरा (public face) थे। इस साल फरवरी में उनका निधन हो गया था।

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह में पारुल शर्मा का स्वागत करते हुए अनिल अंबानी का कहना है, ‘मुझे खुशी है कि पारुल हमारे साथ ग्रुप प्रेजिडेंट के रूप में जुड़ रही हैं। यह समूह के साथ उनका पहला पेशेवर जुड़ाव है, लेकिन वह लंबे समय से टोनी के साथी के रूप में रिलायंस परिवार का हिस्सा रही हैं। टोनी को लेकर हमारी यादें और समूह के लिए उनका क्या मतलब था, यह पारुल की एंट्री को और भी खास बना देता है।’

पारुल शर्मा ने रूपर्ट मर्डोक के 'स्टार इंडिया' (Star India) की कॉरपोरेट इमेज, पब्लिशिटी और रिलेशनशिप को नया आकार देते हुए 15 वर्षों तक कम्युनिकेशंस स्ट्रैटेजी का नेतृत्व किया है। इससे पहले वह कोलोन स्थित जर्मन ब्रॉडकास्टर 'डॉयचे वेले' (Deutsche Welle) के साथ थीं।

वर्ष 2017 में उन्होंने फोटोग्राफी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्टार को छोड़ दिया और बहुत कम समय में इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2019 में कुंभ मेले पर उनके काम को प्रतिष्ठित फ्लोरेंस पब्लिक म्यूजियम 'मैरिनो मारिनी' (Marino Marini) में प्रदर्शित किया जा रहा है। वर्ष 2020 में उनकी किताब 'डायलेक्ट्स ऑफ साइलेंस' (Dialects of Silence) में कोविड से होने वाली मौतों और प्रवासियों की दुर्दशा का जिक्र है। दूसरी किताब 'कोलाबा' (Colaba) इस साल के अंत में आने वाली है।

वहीं, इस बारे में पारुल शर्मा का कहना है, ‘टोनी की जगह पर कदम रखना आसान काम नहीं है लेकिन मुझे यह कोशिश करते हुए देखकर उन्हें खुशी होगी। ग्लोबल मीडिया आउटलेट्स के साथ अपने अनुभव के अलावा मैं अपने हितधारक प्रबंधन (stakeholder management) में संवेदनाओं और मानवतावाद का मिश्रण करने की उम्मीद करती हूं। यह रिलायंस समूह के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा है जो अतीत की स्थायी भावना को बनाए रखना चाहता है।’ 


टैग्स पारुल शर्मा रिलायंस एडीए
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago