होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MIB की राज्य सरकारों व मंत्रालयों को एडवाइजरी, कहा- प्रसारण गतिविधियां करें बंद
MIB की राज्य सरकारों व मंत्रालयों को एडवाइजरी, कहा- प्रसारण गतिविधियां करें बंद
केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक एडवाइजरी कर कहा कि वे अपने स्तर पर चलाई जा रही प्रसारण गतिविधियों को बंद करें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें हिदायत दी है कि वे अपने स्तर पर चलाई जा रही प्रसारण गतिविधियों को बंद करें। यह एडवाइजरी सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी की गई है, जिसमें अपनी सामग्री प्रसारित करने वालों को प्रसार भारती का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रसारकों को प्रसारण सामग्री वितरित करने वाली संस्थाओं से खुद को अलग करने के लिए अगले साल 31 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया है।
इस नई एडवाइजरी से तमिलनाडु सरकार द्वारा शुरू किए गए शैक्षिक चैनल ‘कालवी टीवी’ और आंध्र प्रदेश सरकार के ‘आईपीटीवी’ के प्रभावित होने की संभावना है, यह प्रसारण डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
केंद्र सरकार ने एडवाइजारी जारी करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 246 के अनुसार केवल केंद्र सरकार ही ऐसे विषयों पर कानून बना सकती है। इसके अलावा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने भी कहा था कि केंद्र और राज्य सरकारों को निजी क्षेत्र के साथ संयुक्त उद्यम को प्रसारण के व्यवसाय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय चैनल केंद्र सरकार एडवाइजरी ब्रॉडकास्ट राज्य सरकार