होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन के तहत आजादी का अमृत महोत्सव कुछ यूं सेलिब्रेट कर रहा ITV नेटवर्क

‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन के तहत आजादी का अमृत महोत्सव कुछ यूं सेलिब्रेट कर रहा iTV नेटवर्क

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में समापन समारोह का आयोजन 15 अगस्त को नई दिल्ली में किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश में आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में तमाम आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) और ’आईटीवी फाउंडेशन’ (iTV Foundation) की ओर से वर्ष 2016 में आयोजित ग्रेट इंडिया रन के पहले अध्याय की सफलता के बाद अब इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।

इसके तहत श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक से पांच अगस्त को ‘द ग्रेट इंडिया रन’ का शुभारंभ किया गया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत श्रीनगर के लाल चौक से दिल्ली के लिए 829 किलोमीटर लंबी ‘द ग्रेट इंडिया रन’ को रवाना किया गया है। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर व नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने इस रिले रन (Relay Run) को हरी झंडी दिखाई। इस रिले रन के तहत धावक हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ लगाते हुए दिल्ली पहुंचेंगे। चार राज्यों से होती हुई यह रिले रन 15 अगस्त को दिल्ली में पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में समापन समारोह का आयोजन 15 अगस्त को नई दिल्ली में किया जाएगा।

‘द ग्रेट इंडिया रन’ को रवाना किए जाने के मौके पर राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने इसमें शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस रिले रन में देशभर से और सभी क्षेत्रों से जुड़े लोग भाग ले रहे हैं। इस रन का नेतृत्व अल्ट्रा-मैराथन रनर अरुण भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि इस रिले रन में जानी-मानी धावक और सांसद पीटी ऊषा समेत खेल जगत की तमाम हस्तियां भी शामिल होंगी।

इस मौके पर कार्तिकेय शर्मा ने देश भर के लोगों को इस रन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, ‘ग्रेट इंडिया रन की शुरुआत के लिए एलजी मनोज सिन्हा जी के साथ लाल चौक पर यहां आकर मैं काफी रोमांचित हूं। यह रन हमारे 'आजादी के अमृत महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान को समर्पित है। मेरी शुभकामनाएं उन सभी सैकड़ों धावकों के साथ हैं, जो देश के लिए दौड़ेंगे और सभी साथी भारतीयों को इस रन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। एक देश, एक संविधान, एक झंडा और हर घर तिरंगा समय की मांग है। देशभक्ति से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हम सभी को मिलकर देश की सेवा के लिए कार्य करने होंगे।‘

इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कार्तिक शर्मा ने कहा, ‘सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों के बलिदान के बूते ही हम आजादी का लुत्फ उठा रहे हैं। मैं धावकों को पूरे देश में भारतीय ध्वज को ले जाते हुए और 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।’

कार्यक्रम का प्रसारण ‘न्यूजएक्स’ और ‘इंडिया न्यूज’ चैनल पर किया जाएगा और इसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म- डेलीहंट, जी5, एमएक्स प्लेयर, शेमारूमी, वाचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा प्ले और पेटीएम पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा बता दें कि आजादी की 75वीं सालगिरह के इस मौके पर कार्यक्रम स्थल को 75 तिरंगों से सजाया गया था।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा द ग्रेट इंडिया रन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

16 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago